{"_id":"64f85f21880de39c240650f9","slug":"chhichhore-turns-4-nitesh-tiwari-talks-about-film-said-it-will-have-a-special-place-in-my-heart-forever-2023-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhichhore: छिछोरे के चार साल पूरे होने पर नितेश ने जताया दर्शकों का आभार, बोले- दिल के हमेशा करीब रहेगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chhichhore: छिछोरे के चार साल पूरे होने पर नितेश ने जताया दर्शकों का आभार, बोले- दिल के हमेशा करीब रहेगी फिल्म
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'छिछोरे' के चार साल पूरे हो गए हैं। अच्छे ढंग से लिखे गए किरदारों और मनमोहक कहानी से भरपूर इस फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों से अपार प्यार मिला था। कॉलेज लाइफ पर बनी इस फिल्म की कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा था। इस बीच फिल्म की चौथी वर्षगांठ पर इसके डायरेक्टर ने लोगों का आभार जताया है।
सुशांत सिंह राजपूत, नितेश तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में बात करते हुए, नितेश तिवारी कहते हैं, "मैं हमारे लोगों के निरंतर प्यार के लिए विनम्र और आभारी महसूस करता हूं। छिछोरे से मेरे बहुत सी यादें जुड़ी हुई हैं। इसके लिए मेरे दिल में हमेशा खास जगह रहेगी।'' बता दें कि नितेश तिवारी की इस फिल्म ने अपने सुविकसित किरदारों की बदौलत हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर और ताहिर राज भसीन जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल थे। सभी ने फिल्म में अपने प्रदर्शन से लोगों के मन में अमिट छाप छोड़ी।
3 of 5
छिछोरे
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म को लोग आज भी छोटे पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। सुशांत की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफलता हासिल की थी। हाल ही में नितेश तिवारी की फिल्म बवाल रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
छिछोरे
- फोटो : social media
इसे सीधे ओटीटी पर जारी किया गया था। फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर पहली बार एक साथ नजर आए थे। दर्शकों ने इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो नितेश जल्द ही रामायण बनाने वाले हैं। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।