फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन में बेहिसाब कमाई कर रहे 'बजरंगी भाईजान', सलमान खान की हुई बल्ले-बल्ले

Tue, 20 Mar 2018 09:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
China Box office collection of Bajrangi Bhaijaan

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का चीन में हिट शो जारी है। 17 दिन में फिल्म ने 233.68 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। दो हफ्ते में इस फिल्म ने 31 मिलियन डॉलर यानी लगभग 201.71 करोड़ रुपए कमाए। इस तरह इसकी कुल कमाई भारत और विदेश में 850 करोड़ से ज्यादा है।

China Box office collection of Bajrangi Bhaijaan

इस फिल्म को चीनी धरती पर एक्शन फिल्म 'ब्लैक पैंथर' से तगड़ा झटका लगा। जिसने इसकी कमाई काफी कम कर दी। चीनी बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद 'बजरंगी भाईजान' टॉप 10 फिल्मों में सातवें पायदान पर आने में भी कामयाब रही।

China Box office collection of Bajrangi Bhaijaan

बता दें कि 2 मार्च को चीन में 1700 स्क्रीन्स पर 'बजरंगी भाईजान' रिलीज की गई थी। फिल्म ने लगभग 18.4 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी। कबीर खान निर्देशित 'बजरंगी भाईजान' भारत में 2015 में रिलीज हुई थी और 320 करोड़ जमा करके उस साल की सबसे कामयाब बॉलीवुड फिल्म बनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
China Box office collection of Bajrangi Bhaijaan

दूसरी ओर 'ब्लैक पेंथर' भारत, अमेरिका में शानदार कमाई करने के बाद अब चीन में धाक जमा रही है। इसने वहां करीब 530 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। 7 दिन में कमाई इतनी है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म वहां क्या करने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed