फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CDR केस: सिद्दीकी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इस तेलगू एक्ट्रेस की भी निकाली थी डिटेल

Tue, 20 Mar 2018 01:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
CDR issue south actress Aarti nagpal filed a case against nawazuddin lower rizwan siddiqui at mumbai
Rizwan Siddiquee
गैरकानूनी तरीके से कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (सीडीआर) मामले में गिरफ्तार एडवोकेट रिजवान सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सोमवार को तेलगु फिल्म अभिनेत्री आरती नागपाल ने रिजवान सिद्दीकी के खिलाफ ठाणे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरती का आरोप है कि  रिजवान ने अवैध तरीके से उसका सीडीआर निकाला है।
CDR issue south actress Aarti nagpal filed a case against nawazuddin lower rizwan siddiqui at mumbai
फाइल फोटो
तमिल अभिनेत्री आरती का उसके पति अनिल मिस्त्री से साल 2014 से तलाक का मामला चल रहा है। आरती ने पुलिस को बताया  कि उसके फोन रिकॉर्ड को उसके पति की तरफ से कोर्ट में जमा किया गया है। उसका पति उसे मानसिक रूप से परेशान करता है। 
CDR issue south actress Aarti nagpal filed a case against nawazuddin lower rizwan siddiqui at mumbai
फाइल फोटो
आरती के अनुसार रिजवान उसके पति का बचपन का दोस्त है। इसलिए रिजवान ने मेरा फोन कॉल रिकॉर्ड को निकाला था। आरती के माता-पिता नहीं हैं। वह अपने दोनों बच्चों के साथ रहती है। आरती ने बताया कि पहले सीडीआर की शिकायत करने की हिम्मत नहीं हो रही थी। लेकिन, उसने रिजवान की गिरफ्तारी की खबर अखबारों में पढ़ी और टीवी में  देखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
CDR issue south actress Aarti nagpal filed a case against nawazuddin lower rizwan siddiqui at mumbai
nawazuddin siddiqui
उसके बाद हिम्मत जुटाकर ठाणे पुलिस में शिकायत दर्ज करने का फैसला किया। आरती ने उम्मीद जताई है कि ठाणे पुलिस रिजवान से पूछताछ कर उसके मामले को भी सामने लाएगी जिससे उसे न्याय मिलेगा। बता दें कि रिजवान सिद्दीकी बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वकील हैं। 
विज्ञापन
CDR issue south actress Aarti nagpal filed a case against nawazuddin lower rizwan siddiqui at mumbai
फाइल फोटो
ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैरकानूनी तरीके से कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (सीडीआर) हासिल करने के आरोप में रिजवान सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है। रिजवान पर आरोप है कि उसने कथित आरोपी डिटेक्टिव प्रशांत पालेकर के माध्यम से नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी के फोन रिकार्ड निकलवाए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed