फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुपरहिट होते ही 'रेस 3' के लिए निकले टाइगर, सामने आ गया 'सिकंदर' का पहला लुक

Tue, 20 Mar 2018 01:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
salman khan starrer film race 3 first poster
सलमान खान

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की आने वाली फिल्म 'रेस 3' की कुछ तस्वीरें पिछले दिनों लीक हुई थी। अब इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया है। सलमान इस पोस्टर में काफी स्टाइलिश और डैशिंग दिख रहे हैं। 

salman khan starrer film race 3 first poster
race 3

पोस्टर रिलीज करते हुए सलमान खान ने ट्वीट किया, 'इस हफ्ते मिलाता हूं 'रेस 3' की फैमिली से, मेरा नाम है सिकंदर, सेल्फलेस ओवर सेल्फिश।' ब्लैक शर्ट पहने, टाई लगाए हुए सलमान फॉर्मल लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं आंखों पर काला चश्मा और हाथ में बंदूक लिए सलमान को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी मिशन पर निकले हों। 
 



 

salman khan starrer film race 3 first poster
salman khan race 3

फिल्म के लिए सलमान अबू धाबी में 35 दिनों तक शूटिंग करेंगे। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अबू धाबी में सलमान 6 लोकेशन्स पर शूट करेंगे। जिनमें एमिरेट्स पैलेस, यस वाइसरॉय और सेंट रेगिस जैसे लोकेशन्स मौजूद हैं। सलमान ने इससे पहले फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के लिए इन्हीं लोकेशन्स पर शूट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan starrer film race 3 first poster
Race 3

आपको बता दें कि, रमेश तोरानी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म में ग्रैंड स्टारकास्ट नजर आएगी। फिल्म में सलमान के साथ ही जैकलीन फर्नांडिज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, पूजा हेगड़े और साकिब सलीम नजर आएंगे। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 15 जून, 2018 को रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
salman khan starrer film race 3 first poster
Race 3

इससे पहले खबर आई थी कि फिल्म के लिए सलमान ने एक रोमांटिक गाना लिखा है। जब सलमान ने यह गाना पढ़कर सुनाया तो सबको काफी पसंद आया। गाने को म्यूजिक विशाल मिश्रा ने दिया है। ऐसा पहली बार होगा जब सलमान का नाम क्रेडिट्स में बतौर लिरिसिस्ट दिया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed