फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सर्जा की पत्नी मेघना राज ने किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- 'जब तक मैं जिंदा रहूंगी तुम भी मेरे साथ रहोगे'

Fri, 19 Jun 2020 05:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 19 Jun 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Chiranjeevi Sarja Wife Meghana Raj Pens Down a Heartfelt Note For Husband
चिरंजीवी सर्जा, मेघना राज - फोटो : Social Media

कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का निधन 7 जून को हो गया था। बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में चिरंजीवी ने अंतिम सांस ली थी। चिरंजीवी के निधन की खबर से सभी गमगीन थे। सभी ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं अब उनके निधन के करीब 10 दिन बाद उनकी पत्नी मेघना राज ने उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है।

Chiranjeevi Sarja Wife Meghana Raj Pens Down a Heartfelt Note For Husband
चिरंजीवी सर्जा , मेघना राज - फोटो : सोशल मीडिया

चिरंजीवी सर्जा की पत्नी मेघना राज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने चिरंजीवी को खोने का पूरा दर्द बयां किया है। मेघना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ मेघना ने लिखा, 'चिरु, मैंने कई बार कोशिश की लेकिन मुझे वह बताने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं जो मैं कहना चाहती हूं।'

Chiranjeevi Sarja Wife Meghana Raj Pens Down a Heartfelt Note For Husband
मेघना राज और चिरंजीवी सर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम

आगे मेघना लिखती हैं, 'इस दुनिया के कोई भी शब्द नहीं बयान कर सकते कि तुम मेरे लिए क्या मायने रखते थे। मेरे दोस्त, मेरे प्रेमी, मेरे पार्टनर, मेरे बच्चे, मेरे राजदार, मेरे पति- आप इन सबसे भी ज्यादा हैं। चिरु तुम मेरी आत्मा का ही एक हिस्सा हो। मैं जब भी दरवाजे की तरफ देखती हूं तो मुझे याद आता है कि आप अंदर आते समय कहते थे 'मैं आ गया', मेरी आत्मा दर्द से कराह उठती है। रोजाना और हर पल मैं तुम्हें छू नहीं पाती तो मेरा दिल डूबने लगता है। हजारों मौतों की तरह, धीमा और दर्दभरा।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

CHIRU, I have tried & tried again but I am unable to put in words what I want to tell you. All the words in the world cannot describe what you mean to me. My friend, my lover, my partner, my child, my confidante, my HUSBAND- you are much more than all of this. You are a piece of my soul Chiru. An unfathomable pain shoots through my soul everytime I see the door and you don't walk in shouting "Baby! I am home". There is a sinking feeling in my heart when I can't touch you every minute of everyday. Like a thousand deaths, slow and painful. But then, like a magic spell I feel you around me. Every time I feel weak, you are around me like a guardian angel. You love me so much that you just couldn't leave me behind alone, could you? Our little one is your precious gift to me-a symbol of our love- and I am eternally grateful to you for this sweet miracle. I can't wait to bring you back to earth, as our child. I can't wait to hold you again. Can't wait to see your smile again. Can't wait to hear that infectious laughter of yours that lights up the entire room. I will wait FOR YOU and you wait FOR ME on the other side. You will live as long as I breathe. You are in me. I LOVE YOU.

A post shared by Meghana Raj Sarja (@megsraj) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Chiranjeevi Sarja Wife Meghana Raj Pens Down a Heartfelt Note For Husband
चिरंजीवी सर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

मेघना ने आगे लिखा, 'लेकिन तभी किसी जादू की तरह मैं तुम्हें अपने आसपास महसूस करती हूं। जब भी मैं कमजोर महसूस करती हूं तो तुम एक देवदूत की तरह मेरे आसपास आ जाते हो। तुम मुझसे अथाह प्यार करते हो इसलिए मुझे अकेला नहीं छोड़ सकते, छोड़ सकते हो? हमारा बच्चा हमारे प्यार की निशानी है। इस प्यारे से करिश्मे के लिए मैं हमेशा तुम्हारी आभारी रहूंगी। मैं अपने बच्चे के तौर पर तुम्हें फिर से दुनिया में लाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।'

विज्ञापन
Chiranjeevi Sarja Wife Meghana Raj Pens Down a Heartfelt Note For Husband
मेघना राज और चिरंजीवी सर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

'पूरे कमरे को गुंजायमान करने वाली तुम्हारी हंसी का और इंतजार नहीं कर सकती। मैं दूसरे छोर पर तुम्हारे लिए इंतजार करूंगी और तुम मेरे लिए इंतजार करना। जब तक मैं जिंदा रहूंगी तुम भी मेरे साथ रहोगे। तुम मेरे अंदर हो। आई लव यू।' गौरतलब है कि चिरंजीवी सर्जा की पत्नी मेघना दो महीने प्रेग्नेंट हैं। चिरंजीवी की मौत के बाद से मेघना सदमे में थी। अब 10 दिन बाद उन्होंने अपने मन की बात लिखी है।

पढ़ें: ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका संग सुशांत की अनदेखी तस्वीरें, मस्ती करने में भी पीछे नहीं रहते थे अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed