{"_id":"630cc6bce7512115070944b1","slug":"chitrangada-singh-birthday-ragging-in-college-changed-actress-life-know-more-about-her-career-and-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chitrangada Singh Birthday: कॉलेज की रैगिंग ने बदल दी चित्रांगदा की जिंदगी, फिर इस एल्बम से बनाई पहचान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chitrangada Singh Birthday: कॉलेज की रैगिंग ने बदल दी चित्रांगदा की जिंदगी, फिर इस एल्बम से बनाई पहचान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 30 Aug 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
chitrangada singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। चित्रांगदा सिंह फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने वर्ष 2005 में फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा वह 'देसी ब्वॉयज', 'इनकार' और 'ये साली जिंदगी' जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। सिर्फ अभिनय ही नहीं, चित्रांगदा फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में भी हाथ आजमा चुकी हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
2 of 4
चित्रांगदा सिंह
- फोटो : Instagram
चित्रांगदा मूल रूप से राजस्थान से ताल्लुक रखती हैं। इनका जन्म 30 अगस्त 1976 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। चित्रांगदा फिल्मी दुनिया में कैसे आईं, इसके पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है। दरअसल, इसका श्रेय कॉलेज की रैगिंग को जाता है, जिसने उनकी जिंदगी बदल कर रख दी और उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिए। एक बातचीत के दौरान खुद चित्रांगदा ने यह बात साझा की थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से गृह विज्ञान में ग्रेजुएशन किया है। चित्रांगदा सिंह ने बताया था, 'मेरी मॉडलिंग की यात्रा कॉलेज में मेरे पहले वर्ष के दौरान एक रैगिंग सेशन से शुरू हुई थी। हमें सलवार कमीज को उल्टा पहनने के लिए कहा गया, बालों में तेल लगा था, और बाल्टी में किताबें और हमसे रैम्प वॉक करने को कहा गया। आधिकारिक तौर पर यह मेरा पहला मॉडलिंग ऑडिशन था। जाहिर है मैंने बहुत अच्छा किया, और फिर कॉलेज फैशन टीम का हिस्सा बन गई।' इसके बाद यहीं से चित्रांगदा मॉडलिंग करने लगी थीं।
3 of 4
chitrangada singh
- फोटो : इंस्टाग्राम
चित्रांगदा सिंह ने शुरुआत वीडियो एल्बम से की थी। उन्हें सबसे पहला ब्रेक गुलजार ने अपने वीडियो एलबम 'सनसेट पॉइंट' में दिया। इसके बाद वह डीनो मोरिया के साथ म्यूजिक वीडियो 'कोई लौटा दे वो प्यारे प्यारे दिन' में नजर आईं। यहीं से फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की नजर चित्रांगदा पर पड़ी। वर्ष 2003 में वह सुधीर मिश्रा की फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' का हिस्सा बनीं। हालांकि, अल्ताफ राजा की एल्बम 'तुम तो ठहरे परदेसी...' से चित्रांगदा पहली बार लोगों की नजरों में आईं। चित्रांगदा टीवी शो 'डीआईडी लिटिल मास्टर्स' 4 में जज की कुर्सी भी संभाल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Chitrangada Singh
चित्रांगदा सिंह फिल्म और टीवी के अलावा ओटीटी पर भी नजर आ चुकी हैं। इस साल वह अमेजन प्राइम की वीडियो 'मॉडर्न लव मुंबई' में नजर आईं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो चित्रांगदा ने वर्ष 2001 में भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी रचाई। दोनों का एक बेटा जोरावर भी है। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। वर्ष 2014 में दोनों का तलाक हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।