फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karthikeya 2: कार्तिकेय 2 का जलवा बरकरार, हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ फिल्मों की लिस्ट में शामिल

Tue, 30 Aug 2022 02:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 30 Aug 2022 02:35 AM IST
विज्ञापन
Karthikeya 2 Box office Collection movie became 10th highest grossing South film
कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'कार्तिकेय 2' हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है। यह फिल्म अभी भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई जिसकी वजह से इसके 100 करोड़ क्लब में पहुंचने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ गई है। ताबड़तोड़ कमाई के बीच अब इस फिल्म के साथ एक और उपलब्धि जुड़ गई है।  दरअसल, डब किए गए हिंदी संस्करण में, निखिल सिद्धार्थ-स्टारर फिल्म अब तक की 10वीं सबसे बड़ी दक्षिण भारतीय ग्रॉसर बन गई है।

 

Karthikeya 2 Box office Collection movie became 10th highest grossing South film
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चंदू मोंडेती द्वारा निर्देशित, इस रहस्यमय एक्शन एडवेंचर फिल्म ने तीसरे वीकएंड में भी अपनी जबरदस्त पकड़ बनाए रखी है और हिंदी वर्जन में 4.42 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है। इसी के साथ फिल्म ने अब हिंदी में कुल 23.71 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।  जिससे यह फिल्म 10वीं सबसे बड़ी दक्षिण भारतीय फिल्म बन गई है।

Karthikeya 2 Box office Collection movie became 10th highest grossing South film
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने दमदार कंटेंट की वजह से 'कार्तिकेय 2' ने आर माधवन की "रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट" को पीछे छोड़ दिया जो एक हिंदी-तमिल द्विभाषी फिल्म थी। बता दें कि इस लिस्ट में पहले नंबर पर एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2' है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 510 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे नंबर पर यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 है। जिसने 436 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। वहीं तीसरे नंबर पर आरआरआर है जिसने 270 का बिजनेस किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karthikeya 2 Box office Collection movie became 10th highest grossing South film
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स एंड पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित 'कार्तिकेय 2' अगले कुछ दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। 16 दिनों के बाद इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 83 करोड़ सहित दुनिया भर में 95 करोड़ की कमाई की है। हिंदी में, फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 35 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। यह 2014 की फिल्म कार्तिकेय की सीक्वल है जिसमें निखिल सिद्धार्थ के अलावा अनुपमा परमेश्वरन, अनुपम खेर, श्रीनिवास रेड्डी, आदित्य मेनन, सत्या और तुलसी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed