{"_id":"630d1fc93067fc2861345c37","slug":"sara-ali-khan-shubhman-gill-spotted-in-restaurant-photo-goes-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sara Ali Khan-Shubhman Gill: कार्तिक आर्यन के बाद अब शुभमन गिल को डेट कर रहीं सारा अली खान? फोटो हुई वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sara Ali Khan-Shubhman Gill: कार्तिक आर्यन के बाद अब शुभमन गिल को डेट कर रहीं सारा अली खान? फोटो हुई वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
शुभमन गिल, सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी अक्सर चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सामने आई है जो इन दिनों जमकर वायरल हो रही है। फोटो में एक्ट्रेस टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों साथ में किसी रेस्त्रां में साथ डिनर करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि कार्तिक से ब्रेकअप के बाद सारा अब शुभमन को डेट कर रही हैं।
2 of 4
शुभमन गिल, सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह वायरल तस्वीर लंदन की बताई जा रही है। दरअसल, जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद शुभमन काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए लंदन गए हुए हैं। जानकारी के मुताबिक सारा भी इन दिनों लंदन में ही हैं। दोनों को एक साथ देखे जाने के बाद लोग कह रहे हैं कि सारा शुभमन को डेट कर रही हैं।
3 of 4
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
यह पहला मौका नहीं है जब सारा का नाम किसी के साथ जुड़ा है। इससे पहले उनकी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' के समय उनका नाम सुशांत सिंह राजपूत के साथ जोड़ा गया था। तब कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि सारा और सुशांत की ओर से इसकी पुष्टि कभी नहीं की गई। फिल्म के रिलीज होने बाद दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद कार्तिक के साथ उनके अफेयर की चर्चा जोर पकड़ने लगी। रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक फिल्म 'लव आजकल' के दौरान दोनों करीब आ गए थे। हालांकि इन दावों पर कार्तिक या सारा ने कभी भी चुप्पी नहीं तोड़ी। वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा हाल ही में धनुष और अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आई थीं। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही लक्ष्मण उतेकर की फिल्म में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।