फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger Collection Day 5: मंडे टेस्ट में भी फेल हुई लाइगर, घटती कमाई के साथ पांचवें दिन किया महज इतना कलेक्शन

Tue, 30 Aug 2022 01:11 AM IST
शशि सिंह बॉलीवु़ड डेस्क अ
बॉलीवु़ड डेस्क अ Published by: शशि सिंह Updated Tue, 30 Aug 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
liger box office collection day 5 vijay deverakonda ananya pandey film decreased earning on monday
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

25 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'लाइगर' से साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा ने हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत की है। विजय देवरकोंडा को बॉलीवुड डेब्यू की की वजह से इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। मेकर्स की इस मेगा बजट फिल्म 'लाइगर' से विजय देवरकोंडा का पैन इंडिया स्टार बनने की राह में भी पहला कदम था,, हालांकि उम्मीद के मुताबिक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल करती नहीं दिख रही। विजय और अनन्या दोनों ने ही अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन किया था। हालांकि बाद में इसका भी बॉयकॉट शुरू कर दिया गया और रिलीज के पहले दिन के बाद से ही फिल्म ने उम्मीद के कम कमाई की है और साथ ही लगातार 'लाइगर' की कमाई में दिन प्रतिदिन गिरावट दर्ज की जा रही है। फिल्म का पांचवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

liger box office collection day 5 vijay deverakonda ananya pandey film decreased earning on monday
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बंपर ओपनिंग के बाद फिल्म का बुरा हाल
पैन इंडिया लेवल फिल्म लाइगर को पांच भाषाओं को देश भर के तकरीबन 2,500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। इसके बावजूद यह फिल्म कमाई के मामले अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। फिल्म लाइगर ने जिस तरह से 16 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी, उसे देखकर उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म अच्छी कमाई करेगी, लेकिन फिल्म देखने के बाद दर्शकों की खराब प्रतिक्रिया का असर फिल्म की कमाई पर पड़ता दिखाई दे रहा है।

liger box office collection day 5 vijay deverakonda ananya pandey film decreased earning on monday
लाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म लाइगर ने पहले दिन 16 करोड़ की कमाई की लेकिन दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई और इसने सिर्फ 7.70 करोड़ का कलेक्शन किया जो आधे से भी कम रहा। इसके बाद वीकएंड पर शनिवार और रविवार को भी लाइगर दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई, जहां तीसरे दिन फिल्म 6.95 करोड़ पर आकर ठहर गई तो वहीं रविवार को लाइगर की इससे भी कम  हुई और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने चौथे दिन सिर्फ पांच से छह करोड़ के बीच कलेक्शन किया। फिलहाल शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को इसका कलेक्शन और भी कम हो गया है और फिल्म ने पांचवें दिन तकरीबन सिर्फ 2.50 करोड़ की कमाई की है। इस हिसाब से अब तक ने फिल्म अब तक सिर्फ 38. 6 करोड़ तक का कारोबार किया है। जो स्वाभाविक रूप से निर्माताओं के लिए निराशाजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
liger box office collection day 5 vijay deverakonda ananya pandey film decreased earning on monday
लाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बजट के मुकाबले फुस्स साबित हो रही लाइगर
पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी 'लाइगर'  को तकरीबन 125 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके हिसाब से अगर कलेक्शन देखा जाए तो बजट निकलना भी मुश्किल होता दिख रहा है। फिल्म में विजय देवरकोंडा ने एक बॉक्सर की भूमिका निभाई है। वहीं अनन्या पांडे संग अभिनेता की बनी है जबकि बाहुबली में शिवगामी देवी के दमदार किरदार में अपनी अलग छाप छोड़ने वाली दिग्गज अभिनेत्री राम्या कृष्णन विजय की मां की भूमिका में हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed