फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cobra Advance Booking: विक्रम की 'कोबरा' पहले दिन ही मचा सकती है धमाल, एडवांस बुंकिग में कमाए इतने करोड़

Tue, 30 Aug 2022 12:47 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 30 Aug 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cobra Advance Booking Chiyaan Vikram Irfan Pathan Starrer movie Box Office Collection
कोबरा - फोटो : social media

तमिल सुपरस्टार चियान विक्रम की फिल्म 'कोबरा' जल्द ही सिनेमाघरों में जल्द ही दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म को 31 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। यही वजह है कि विक्रम इस फिल्म का जोरशोर से प्रचार कर रहे हैं। इस फिल्म को रिलीज होने में एक दिन बाकी है लेकिन इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के रुझान आने शुरू हो गए हैं। 

Cobra Advance Booking Chiyaan Vikram Irfan Pathan Starrer movie Box Office Collection
कोबरा ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन अच्छी कमाई कर सकती है। फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी रही है जिसका फायदा ओपनिंग डे पर नजर आ सकता है। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 2.84 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इसकी सबसे ज्यादा बुकिंग तमिल भाषा में दर्ज की गई है।

Cobra Advance Booking Chiyaan Vikram Irfan Pathan Starrer movie Box Office Collection
कोबरा ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म के अब तक 151013  बिके हैं जिससे 2.58 करोड़ का कलेक्शन हुआ है। वहीं, तेलुगू भाषा में इस फिल्म 17248 टिकट की बिक्री हो चुकी है जिससे 26 लाख का बिजनेस हुआ है। वहीं इसके पहले दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो तामिलनाडु में कोबरा 15 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cobra Advance Booking Chiyaan Vikram Irfan Pathan Starrer movie Box Office Collection
चियान विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि कोबरा फिल्म में विक्रम एक बार फिर दमदार भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ट्रेलर में विक्रम का अलग ही अंदाज देखने को मिला था। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में विक्रम को 25 अलग-अलग रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके अलावा  श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म से पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इसके अलावा, मिया जॉर्ज, रोशन मैथ्यू, सरजानो खालिद, पद्मप्रिया, मोहम्मद अली बेग, कनिहा, मिरनालिनी रवि, मीनाक्षी और के.एस. रविकुमार भी फिल्म में सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed