फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chor Nikal Ke Bhaga: सिनेमाघरों में रिलीज होने से चूकी यामी गौतम की एक और फिल्म, अब ओटीटी पर इस दिन देगी दस्तक

Thu, 23 Feb 2023 05:05 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 23 Feb 2023 05:05 PM IST
विज्ञापन
Chor Nikal Ke Bhaga to get direct OTT Release Yami Gautam one more film fails to reach theatres sunny kaushal
चोर निकल के भागा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यामी गौतम हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री हैं, उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। अब उनकी आने वाली फिल्म चोर निकल के भागा रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में यामी गौतम के साथ सनी कौशल नजर आने वाले हैं। सनी और यामी पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली है, लेकिन सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर। नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को इस फिल्म की रिलीज के बारे में जानकारी दी है।

Chor Nikal Ke Bhaga to get direct OTT Release Yami Gautam one more film fails to reach theatres sunny kaushal
चोर निकल के भागा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चोर निकल के भागा की कहानी की बात करें तो कुछ दिन पहले इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस फिल्म में यामी गौतम एयर होस्टेस की भूमिका में हैं, वहीं सनी कौशल यात्री के किरदार में हैं, जो कि यामी के मंगेतर बने हैं और दोनों कर्ज में डूबे हुए हैं। दोनों बचने के लिए हीरों की चोरी का प्लान बनाते हैं। हालांकि, यह प्लान तब फ्लॉप हो जाता है, जब प्लेन हाइजैक हो जाता है। यह घटना 40 हजार फुट की ऊंचाई पर होती है। हालांकि यह हाइस्ट है या हाईजैक यह सस्पेंस इस बात का खुलासा तो फिल्म रिलीज होने के बाद होगा। 


इसे भी पढ़ें- Ranbir kapoor: आलिया की प्राइवेट तस्वीरें लीक होने से रणबीर कपूर नाराज, एक्शन लेने की तैयारी में अभिनेता!
Chor Nikal Ke Bhaga to get direct OTT Release Yami Gautam one more film fails to reach theatres sunny kaushal
चोर निकल के भागा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चोर निकल के भागा का निर्माण मैडॉक फिल्म्स ने किया है। इसके  निर्देशक अजय सिंह हैं। फिल्म का लेखन अमर कौशिक ने किया है, जो स्त्री, बाला और भेड़िया जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। जिनी वेड्स जॉनी और दसवीं के बाद नेटफ्लिक्स पर सीधे आने वाली यह यामी की तीसरी फिल्म है। वहीं, सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली यह यामी गौतम की छठी फिल्म होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chor Nikal Ke Bhaga to get direct OTT Release Yami Gautam one more film fails to reach theatres sunny kaushal
चोर निकल के भागा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कुछ ही समय पहले यामी गौतम की लॉस्ट जी5 पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में यामी ने क्राइम रिपोर्टर का किरदार अदा किया था। वहीं सनी कौशल की बात करें तो वह विक्की कौशल के भाई हैं। इससे पहले सनी कौशल की शिद्दत और हुड़दंग भी ओटीटी पर रिलीज हुई थी। वहीं सिनेमाघरों  में उनकी जान्हवी कपूर के साथ उनकी फिल्म मिली रिलीज हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed