फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टंट के शौकीन हैं बॉलीवुड के ये फेमस कोरियोग्राफर, गिनीज बुक में दर्ज है नाम

Wed, 10 Apr 2019 11:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 10 Apr 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Choreographer Terence Lewis Birthday Special
Terence Lewis - फोटो : social media
डांसर और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस आज 43 साल के हो गए हैं। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 10 अप्रैल 1975 को मुंबई में हुआ था। कम ही लोग जानते होंगे कि टेरेंस बस एक अच्छे डांसर ही नहीं है, बल्कि स्टंट परफॉर्म करने का शौक भी रखते हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 3 में भी वह काफी मजबूत दावेदार बनकर उभरे थे हालांकि शो के 11वें एपिसोड में उन्हें बाहर होना पड़ा था।
Choreographer Terence Lewis Birthday Special
टेरेंस लुईस

6 साल की उम्र से टेरेंस ने डांस करना शुरू कर दिया था। जब एक दिन टीचर ने उनसे पूछा कि क्या वह डांस कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेना चाहते हैं तो उन्होंने हां कर दी। इस कॉम्पिटिशन में टेरेंस विजेता रहे थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि 'मैं हैरान था कि मैं कॉम्पिटिशन जीतने में कामयाब रहा। तीन या चार मिनट की परफॉर्मेंस के लिए यह बहुत ज्यादा था। इसके बाद मैं स्टेज को लेकर एडिक्टेड हो गया। मैं रॉकस्टार बनना चाहता था। फिर छुप-छुपकर कथक सीखने लगा। हालांकि घरवालों ने टेरेंस का साथ नहीं दिया।

Choreographer Terence Lewis Birthday Special
टेरेंस लुईस

टेरेंस के पिता ने उनसे कहा कि अभी वह केवल पढ़ाई पर ध्यान दें। 15 साल के होने के बाद वह डांसिंग में अपना समय दें। टेरेंस ने अपना खर्च उठाने के लिए डांस सिखाना शुरू किया। वह फिटनेस इंस्ट्रक्टर के तौर पर माधुरी, सुष्मिता, गौरी खान, सुजैन खान और बिपाशा बसु जैसी कई सेलिब्रिटीज को ट्रेनिंग दे चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Choreographer Terence Lewis Birthday Special
टेरेंस लुईस

उन्हें फिल्मों में पहला ब्रेक फिल्म 'लगान' में मिला लेकिन टेरेंस ने टीवी के लिए फिल्मों से दूरी बना ली थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि मैंने 10 फिल्में कीं लेकिन मुझे काम कुछ खास पसंद नहीं आया। फिर जब मुझे टीवी से ऑफर मिला तो मैंने फिल्मों में कोरियोग्राफी करना छोड़ दिया। टेरेंस अब तक 'डांस इंडिया डांस' और 'नच बलिए' जैसे कई रिएलिटी शोज को जज कर चुके हैं। वह फिल्म का निर्देशन भी करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Choreographer Terence Lewis Birthday Special
टेरेंस लुईस

कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। उन्होंने 'वर्ल्ड्स लारजेस्ट फोटोबुक' का रिकॉर्ड अपने नाम किया। दरअसल बिग बाजार एंथम 'द डेनिम डांस' में काम करने के बाद उन्होंने देश भर के लोगों को सोशल मीडिया पर अपना डेनिम डांस फोटो शेयर करने के लिए कहा था। टीम ने 486 स्क्वॉयर फीट का दुनिया का सबसे बड़ा फोटोबुक बना लिया। यह 18 फीट लंबा और 27 फीट चौड़ा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed