{"_id":"5a701add4f1c1b4f588b58dd","slug":"chris-gayle-shares-his-photo-in-punjabi-look-after-picked-in-preety-zinta-king-eleven-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड हसीना प्रीति जिंटा की टीम में आते ही क्रिस गेल बन गए पंजाबी, पगड़ी में शेयर की PHOTO","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड हसीना प्रीति जिंटा की टीम में आते ही क्रिस गेल बन गए पंजाबी, पगड़ी में शेयर की PHOTO
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का खेलप्रेम किसी से छिपा नहीं। इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब की ऑनर होने के साथ-साथ वह हर मैच में अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने मौजूद रहती हैं। बीते दिनों आईपीएल के 11वें सीजन के लिए हुई नीलामी में भी प्रीति अपनी टीम के डेस्क में मौजूद थी। जहां उन्होंने पूरी नीलामी प्रकिया में टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर बड़ी चतुराई से खिलाड़ियों को खरीदा। इन्हीं खिलाड़ियों में से एक थे खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल।
नीलामी के दूसरे दिन अंतिम समय में किंग्स इलेवन पंजाब ने क्रिस गेल को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रूपए में अपनी टीम में शामिल किया। यानी कि पिछले साल तक आरसीबी की ओर से खेलते नजर आ रहे गेल अब इस साल से किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते नजर आएंगे। इसे प्रीति का जादू ही कहा जाएगा कि उनकी टीम में आते ही गेल पंजाबी रंग में ऐसे रंगे कि खुशी में ऐसी फोटो क्लिक कर ली।
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिस गेल की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में क्रिस गेल पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। पंजाबी अंदाज में गेल जंच रहे हैं। पंजाब की टीम ने गेल की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'पंजाब आने के लिए क्रिस गेल तो बहुत पहले से ही तैयार बैठे हैं'। अगली स्लाइड में जानिए क्रिस गेल की इस फोटो पर आए फैंस के कमेंट्स
A post shared by Kings XI Punjab (@kxipofficial) on
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिस गेल आईपीएल ही नहीं टी-20 क्रिकेट के भी सबसे बड़े एंटरटेनर माने जाते हैं। तस्वीर पर फैंस ने जमकर कमेंट किए। कुछ फैंस ने गेल को क्रिस गेल सिंह बताया तो किसी ने पंजाब की ओर से कई शतक मारने की गुजारिश कर दी। पंजाब ने एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है, कई फैंस ने उनसे चैंपियन बनाने तक की अपील कर डाली।