सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद काम के लिए तरस गए थे चंकी पांडे, करना पड़ा पड़ोसी मुल्क में काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 22 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Chunky Pandey stopped getting work and then moved to star in Bangladeshi films for a few years
chunky pandey - फोटो : file photo

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'प्रस्थानम' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में संजय दत्त,मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, अली फजल, अमायरा दस्तूर और सत्यजीत दुबे जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। चंकी पांडे नई फिल्मों में भले ही सह- कलाकार के तौर पर दिखाई देते हों, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में बतौर मुख्य हीरो काफी सुर्खियां बटोरी हैं। 

Trending Videos
Chunky Pandey stopped getting work and then moved to star in Bangladeshi films for a few years
Chunky Pandey - फोटो : social media

इस बीच चंकी पांडे ने अपने फिल्मी सफर के दौरान आई कई परेशानियों का खुलासा किया हैं। चंकी पांडे बॉलीवुड के अलावा कई बांग्लादेशी फिल्में भी काम कर चुकेे हैं। उन्होंने हाल ही में पीटीआई को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में चंकी पांडे ने अपनी निजी जिंदगी के अलावा फिल्मी सफर पर भी बात की। चंकी पांडे के अनुसार आंखें जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद भी वह काफी समय तक खाली बैठे रहे। उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chunky Pandey stopped getting work and then moved to star in Bangladeshi films for a few years
चंकी पांडे - फोटो : file photo

चंकी पांडे ने कहा- 'साल 1993 में आंखें जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद मेरे पास काम नहीं था। मैं करीब एक साल घर बैठा रहा। मेरे पास केवल एक फिल्म थी जिसका नाम 'तीसरा कौन' था। जब मुझे बांग्लादेश में काम करने का मौका मिला तो मेरी पहली ही फिल्म वहां सुपरहिट रही थी। मैंने वहां तीन से चार साल तक काम किया था।'

Chunky Pandey stopped getting work and then moved to star in Bangladeshi films for a few years
Chunky Pandey - फोटो : file photo

चंकी पांडे आगे कहते हैं- 'शादी के बाद मेरी पत्नी ने मुझसे कहा कि मेरी असल पहचान बॉलीवुड है। जब मैंने हिंदी सिनेमा में वापसी की तो मुझे पता चला कि आज की पीढ़ी मुझे भूलती जा रही है। मैंने उसी समय संघर्ष करना शुरू कर दिया और काम मांगने के लिए मैं लोगों से मिला। सौभाग्य से मुझे जल्द काम भी मिल गया।' चंकी पांडे ने कहा कि हैरी बावेजा, सुभाष घई और साजिद नाडियाडवाला जैसे फिल्ममेकर्स ने बॉलीवुड में कमबैक करने में उनकी मदद की थी।

विज्ञापन
Chunky Pandey stopped getting work and then moved to star in Bangladeshi films for a few years
chunky pandey - फोटो : social media

इतना ही नहीं चंकी पांडे ये भी कहते हैं- 'आप उस समय डिप्रेशन में चले जाते हैं जब बिना काम के घर बैठ जाते हैं, वो भी तब जब आप टॉप पर हों।' चंकी पांडे का मानना है कि बुरी परिस्थितियों से निपटने का सबसे सही तरीका खुद को व्यस्त रखना है। चंकी पांडे ने अपने शुरुआती करियर के बारे में बताते हुए कहा- 'छोटी भूमिकाओं को अपनाना चाहिए, फिल्म से जुड़े काम करने चाहिए, जैसे मैंने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी और एक रेस्टोरेंट से शुरुआत की थी। मैंने खुद को व्यस्त रखा।' इसके अलावा चंकी पांडे ने अपने फिल्मी सफर को लेकर और भी ढेर सारी बातें कीं। 

पढ़ें: 'प्रस्थानम' का ट्रेलर रिलीज, इन 9 दमदार डायलॉग्स ने जीता दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed