दिल्ली में कोरोना को महामारी घोषित कर दिया गया है। इसी के चलते सरकार ने फैसला किया है कि दिल्ली में सिनेमा हॉल्स 31 मार्च तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही ऐसे स्कूल-कॉलेज (जिनमें परीक्षाएं चल रही हैं) उन्हें भी बंद करने का फैसला किया गया है। इस फैसला का सीधा असर अब बॉलीवुड फिल्मों पर पड़ने वाला है क्योंकि इन दिनों कुछ बड़ी फिल्में अभी स्क्रीन पर लगी हुई हैं और कुछ बड़ी फिल्में रिलीज भी होने वाली हैं। चलिए आपको बतातें हैं कि दिल्ली में सिनेमा हाल बंद होने पर किन-किन फिल्मों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।
टाइगर, अक्षय और इरफान को लगेगा जोर का झटका, दिल्ली सरकार के फैसले से मंडराया फिल्मों पर खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागी 3
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 की। ये फिल्म 6 मार्च को रिलीज हुई थी और इसने अबतक 84 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। अब ये फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े से कुछ कदम दूर है। लेकिन दिल्ली में सिनेमाघर बंद होने का असर अब फिल्म की कमाई पर पड़ सकता है। अब ये फिल्म कितने दिनों में 100 करोड़ के आंकड़े को छू पाएगी ये आने वाला वक्त बताएगा।
अंग्रेजी मीडियम
इरफान खान, दीपक डोबरियाल, राधिका मदान और करीना कपूर की मच अवेटेड फिल्म भी इसी शुक्रवार रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म को बड़ा झटका लग गया है। दिल्ली में फिल्में अच्छी खासी कमाई करती हैं। फिल्म को क्रिटिक्स के काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं लेकिन सिनेमाघर बंद होने के वजह से फिल्म को अब बड़ा नुकसान हो सकता है।
संदीप और पिंकी फरार
इस फिल्म से अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर स्क्रीन पर साथ आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है। ये फिल्म 20 मार्च को रिलीज हो रही है लेकिन दिल्ली के सिनेमा घर बंद होने से फिल्म को भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में ये भी संभावना है कि मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा सकते हैं।
सूर्यवंशी
रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अक्षय कुमार, कटरीना कैफ के अलावा इस फिल्म रणवीर सिंह और अजय देवगन भी हैं। फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली है। आपको ये भी बता दें कि ऐसी खबरें आई थीं कि सूर्यवंशी की रिलीज डेट को टाला जा सकता है। अब जो दिल्ली में सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद करने का फैसला लिया गया तो हो सकता है रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया जाए। क्योंकि ऐसी स्थिति में फिल्म को रिलीज करने से मेकर्स को भारी नुकसान हो सकता है।
लड़के की तरह दिखने की वजह से लोगों ने उड़ाया करिश्मा का मजाक, बारिश में आमिर के साथ किया KISS और...