फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Citadel Premier: रेखा ने लूटी प्रियंका की महफिल, 'सिटाडेल' के प्रीमियर पर लगा हिंदी सिनेमा के सितारों का मेला

Wed, 05 Apr 2023 10:07 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 05 Apr 2023 10:07 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Citadel Premier bollywood celebs priyanka chopra Richard Madden rekha varun dhawan neha and others attend
सलमान खान, सिटाडेल प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी वेब सीरीज 'सिटाडेल'के प्रमोशन के सिलसिले में मुंबई है। मंगलवार की रात इस वेब सीरीज प्रीमियर रखा गया जहा पर अपने जमाने की बेहतरीन अदाकारा रेखा के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। प्रीमियर में रेखा ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिया, वह गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में उम्र के इस पड़ाव पर भी काफी खूबसूरत लग रही थी।

Citadel Premier bollywood celebs priyanka chopra Richard Madden rekha varun dhawan neha and others attend
सिटाडेल प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रीमियर में अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रेखा ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा । इस अवसर पर वरुण धवन,मधुर भंडारकर, अनुभव सिन्हा, अदिति राव हैदरी, अनुषा डांडेकर,  कबीर खान, हर्षवर्धन कपूर, जिम सर्भ, सनी लियोन, रकुल प्रीत सिंह, नेहा धूपिया, अली फजल, सयानी गुप्ता, नोरा फतेही, निखिल द्विवेदी, सान्या मल्होत्रा, श्वेता त्रिपाठी अनुभव सिंह बस्सी जैसे बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें- Manoj Bajpayee: बड़े-बड़े प्रोड्यूसर्स के ऑफर ठुकरा देते थे मनोज बाजपेयी, खुद बताई वजह

Citadel Premier bollywood celebs priyanka chopra Richard Madden rekha varun dhawan neha and others attend
सिटाडेल प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीमियर पर प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड जैसे ही थिएटर में आए, लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया। प्रीमियर के अवसर पर सीरीज के दो एपिसोड दिखाए गए। इस सीरीज में प्रियंका चोपड़ा का जबरदस्त एक्शन अवतार नजर आया। प्रियंका चोपड़ा इस सीरीज में नादिया सिंह का किरदार निभा रही हैं। तो, वही रिचर्ड मैडेन इस सीरीज में मेसन केन की भूमिका निभा रहे हैं। इस सीरीज में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन के बीच जबरजस्त केमेस्ट्री देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Citadel Premier bollywood celebs priyanka chopra Richard Madden rekha varun dhawan neha and others attend
सिटाडेल प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज 'सिटाडेल' के पहले दो एपिसोड का प्रीमियर 28 अप्रैल 2023 को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा, उसके बाद हर शुक्रवार को नया एपिसोड स्ट्रीम होगा। काफी लंबे समय के बाद देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को इस सीरीज में जबरदस्त भूमिका निभाने का मौका मिला है। इस सीरीज के प्रीमियर के अवसर पर प्रियंका चोपड़ा काफी खुश नजर आ रही थी। रेड कारपेट पर रिचर्ड मैडेन के साथ उनकी जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed