'ससुराल सिमर का 2' के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दो साल तक आपको एंटरटेन करने वाला शो अब ऑफ एयर होने जा रहा है। इस शो की शुरुआत 26 अप्रैल 2021 को हुई थी। इसके अब तक 619 एपिसोड्स टेलीकास्ट हो चुके है, जिसे फैंस का खूब प्यार मिला। पर अफसोस पहले सीजन की तरह टीवी पर 'ससुराल सिमर का 2' अपना जादू नहीं चला पाया। यही वजह है कि मेकर्स ने इसे ऑफ एयर करने का फैसला लिया है।
Sasural Simar 2: 'अलविदा... ससुराल सिमर का 2', क्या बंद होने जा रहा है टीवी का यह लोकप्रिय शो?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अविनाश मुखर्जी, राधिका मुथुकुमार, तान्या शर्मा और करण शर्मा 'ससुराल सिमर का 2' के लीड स्टार्स हैं। ये शो जब शुरू हुआ, तो दर्शकों के मन में एक उम्मीद जागी। ऐसा लगा कि पहले सीजन की तरह दूसरा सीजन भी सालों तक उनका मनोरंजन करेगा। शो की शुरुआत भी दीपिका कक्कड़ यानी सिमर से हुई थी। टीवी की बड़ी सिमर ने लोगों को छोटी सिमर से मिलवाया। शुरुआत में शो की कहानी लोगों को काफी पसंद आई, लेकिन जैसे-जैसे सीरियल आगे बढ़ा, इसकी टीआरपी गिरती गई। वो पल भी आया जब फाइनली शो बंद करने का ऐलान किया गया।
एक तरफ जहां कई नए टीवी शोज तीन-तीन महीने बंद हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 'ससुराल सिमर का 2' ने दो साल तक हमें एंटरटेन किया। ये शो आगे भी एंटरटेन कर कर सकता था, लेकिन कुछ वजहों से ऐसा ना हो सका। 'ससुराल सिमर का 2' बंद होने की पहली और बड़ी वजह बड़ी सिमर यानी दीपिका कक्कड़ हैं। दीपिका कक्कड़ ने जब 'ससुराल सिमर का 2' की अनाउंसमेंट की, तो लोग काफी काफी एक्साइटेड थे। राधिका मुथुकुमार ने नई सिमर के रोल को अच्छी तरह निभाया, लेकिन लोग उन्हें दीपिका कक्कड़ की जगह नहीं देख पाए। दीपिका की अपनी फैन फॉलोइंग है। वो शो में जो कुछ भी करती थीं, दर्शक उसे पसंद करते थे। दीपिका कक्कड़ का लीड रोल के तौर पर ना होना शो बंद होने की बड़ी वजह है।
यह भी पढ़ें: इतने साल बाद म्यूजिक वीडियो में नजर आने पर खुलकर बोलीं मलाइका, कहा- मेरी डिमांड उतनी नहीं...
यह भी पढ़ें: छोटे करियर में दिव्या ने कमाया बड़ा नाम, फिर कुछ इस तरह 'सात समुंदर पार' से भी दूर चली गईं हसीना
बता दें कि 'ससुराल सिमर का' सीरियल का पहला सीजन 2011 में टेलीकास्ट हुआ था। करीब 7 साल तक हिट शो के रूप में सराहे जाने के बाद इसे 2018 में ऑफ एयर किया गया। पहले सीजन में दीपिका कक्कड़, कीर्ति गायकवाड़ केलकर, अविका गौर, धीरज धूपर, शोएब इब्राहिम प्रमुख भूमिकाओं में थे। दूसरे सीजन को पहले सीजन की पॉपुलैरिटी का फायदा तो मिला, लेकिन यह दर्शकों के दिल में वो जगह नहीं बना पाई, जो पहले सीजन ने बनाई थी।
यह भी पढ़ें: बड़े-बड़े प्रोड्यूसर्स के ऑफर ठुकरा देते थे मनोज बाजपेयी, खुद बताई वजह