फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malaika Arora: इतने साल बाद म्यूजिक वीडियो में नजर आने पर खुलकर बोलीं मलाइका, कहा- मेरी डिमांड उतनी नहीं...

Wed, 05 Apr 2023 08:41 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 05 Apr 2023 08:41 AM IST
विज्ञापन
malaika arora reveals why she feels fear on the promotion of her music video tera ki khayal
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका अरोड़ा अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खिंयों में बनी रहती हैं। इसके अलावा वह अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। इतनी उम्र हो जाने के बाद भी अभिनेत्री युवा जनरेशन को टक्कर देती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा का नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में अभिनेत्री के साथ गुरु रंधावा नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस का यह गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। गाने की लॉन्चिंग के दौरान मलाइका ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बातें की हैं।

malaika arora reveals why she feels fear on the promotion of her music video tera ki khayal
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

गुरु रंधावा के साथ हाल ही में मलाइका का नया गाना रिलीज हुआ है। कुछ ही देर में यह गाना तेरा की ख्याल सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। बता दें कि मलाइका किसी म्यूजिक वीडियो में काफी समय के बाद नजर आई हैं। टॉक शोज में तो वह खूब दिखाई दीं लेकिन गानों और फिल्मों से एक्ट्रेस काफी दिनों से दूर थीं। काफी समय के बाद किसी म्यूजिक वीडियो में नजर आने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'अगर मैं बहुत ज्यादा नजर आने लगी तो मेरा डिमांड उतना नहीं होगा और लोग मुझे देखना मिस नहीं करेंगे।'


इसे भी पढ़ें- Divya Bharti: छोटे करियर में दिव्या ने कमाया बड़ा नाम, फिर कुछ इस तरह 'सात समुंदर पार' से भी दूर चली गईं हसीना
 
malaika arora reveals why she feels fear on the promotion of her music video tera ki khayal
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

इस खास मौके पर अभिनेत्री ने कहा कि उनको जिंदगी में कई ऑफर्स मिले लेकिन सभी पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। बातचीत के दौरान मलाइका ने कहा, मुझे एक्टिंग के ऑफर्स तो बहुत आए लेकिन इतने साल में मैंने कभी इन ऑफर्स पर ध्यान नहीं दिया, मुझे हमेशा से डांस में और टीवी में ज्यादा दिलचस्पी थी। लेकिन अब मैं एक्टिंग की तरफ भी ध्यान दूंगी, क्या पता शायद आप मुझे बहुत जल्द एक्टिंग करते हुए भी देख सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora reveals why she feels fear on the promotion of her music video tera ki khayal
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

गाने के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा कि उनको म्यूजिक से बहुत लगाव है, लेकिन पिछले काफी साल से उनको ऐसा कुछ मिल नहीं रहा था जिसपर वह काम कर सकतीं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब गुरु ने उनको यह गाना सुनाया तब वह अमेरिका में थीं। उनको गाना बहुत पसंद आया और एक्ट्रेस ने हां कर दी।

विज्ञापन
malaika arora reveals why she feels fear on the promotion of her music video tera ki khayal
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों एक्ट्रेस अपने टॉक शो मूविंग विद मलाइका में नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने कई सितारों के साथ खुलकर बातें की थीं। वहीं निजी जिंदगी की बात करें तो एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। मलाइका का यह वीडियो देखने के बाद अर्जुन कपूर ने भी रिएक्शन दिया है। उनको गाना खूब पसंद आया है और अर्जुन ने मलाइका की तारीफ की है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed