{"_id":"5ccce5bcbdec2207402e9da0","slug":"cm-yogi-adityanath-based-film-and-javed-akhtar-threat-here-is-top-entertainment-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी पर बनेगी फिल्म और जावेद अख्तर को धमकी सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सीएम योगी पर बनेगी फिल्म और जावेद अख्तर को धमकी सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 04 May 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
CM Yogi, Javed Akhtar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में इन बायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है। खिलाड़ी, एक्टर सहित नेताओं पर फिल्में बन रही हैं। हाल ही पीएम मोदी की बायोपिक को लेकर काफी बवाल हुआ लेकिन बाद में इस फिल्म को रिलीज करने का रास्ता साफ हो गया। अब ये फिल्म 24 मई को रिलीज की जाएगी। लोकसभा चुनाव के चलते पीएम मोदी की बायोपिक की रिलीज को टाल दिया गया था। पहले ये फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी का किरदार निभाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर भी एक फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है।
2 of 5
vaani kapoor
बॉलीवुड स्टार्स के फैंस अपने चहेते एक्टर के लिए किस हद तक गुजर जाते हैं शायद इस बात अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। कभी-कभी फैंस की दीवानगी इस कदर हो जाती है कि स्टार्स मुसीबत में पड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ। अपने एक फैन की हरकत से वो इतना परेशान हो गई कि उन्हें पुलिस के पास तक जाना पड़ा।
3 of 5
Priyanka Chopra Jonas, Deepika Padukone, Sara Ali Khan
- फोटो : amar ujala
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने 2019 के अपने अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। पिछले साल की तरह इस साल भी इंस्टाग्राम अवॉर्ड में बॉलीवुड हस्तियों का ही बोलबाला रहा है। इस बार बॉलीवुड में खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जोनस, दीपिका पादुकोण और सारा अली खान ने ये अवॉर्ड जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rajinikanth
- फोटो : file photo
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों मायानगरी में अपनी आने वाली फिल्म दरबार की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग का काम जोरों पर चल रहा है। इस बीच दरबार के सेट पर एक अप्रिय घटना हो गई है। इसकी वजह से फिल्म की शूटिंग को फिलहाल रोक दिया गया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म दरबार के एक हिस्से को कॉलेज में शूट करना था। इस दौरान सेट पर रजनीकांत सहित फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद थी। लेकिन उस समय कॉलेज के स्टूडेंट्स बुरी तरह भड़क गए जब उन्हें सेट पर वीडियो बनाने और तस्वीरें खींचने के लिए मना किया जाने लगा।
विज्ञापन
5 of 5
javed akhtar
अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर गीतकार जावेद अख्तर हर विषय पर अपनी रखने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट के दौरान बुर्के और घूंघट पर प्रतिबंध लगाने को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान के बाद से वो विवादों के घेरे में हैं। इसी के चलते अब महाराष्ट्र करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह सोलंकी ने वीडियो जारी किया है और उन्हें धमकी दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।