फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव ने क्यों किया था यमराज और मौत का जिक्र? वायरल वीडियो देख हैरान हुए फैंस

Wed, 21 Sep 2022 11:46 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 21 Sep 2022 11:46 AM IST
विज्ञापन
Comedian Raju Srivastav Comedy Video Yamraj Ke Bhainse Par Baithoge Goes Viral on social media
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने 42 दिन तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद आज दुनिया को अलविदा कह दिया था। कॉमेडियन के निधन की खबर मिलने के बाद से ही पूरे देश में गमगीम माहौल हो गया है और हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। ज्ञात हो कि राजू 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही एम्स में भर्ती थे। उनकी स्वस्थ होने के लिए लगातार फैंस और परिवार वाले दुआएं कर रहे थे। गजोधर भैया के नाम से मशहूर राजू श्रीवास्तव लोगों को हंसाने के लिए जाने जाते हैं और ऐसे में उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजू यमराज और मौत का जिक्र कर रहे हैं।

Comedian Raju Srivastav Comedy Video Yamraj Ke Bhainse Par Baithoge Goes Viral on social media
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI

इस वीडियो में राजू श्रीवास्तव अपने गजोधर वाले अंदाज में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। राजू कहते हैं, 'नमस्कार, कुछ नहीं बस बैठे हैं। जिंदगी में ऐसा काम करो कि अगर यमराज भी आएं, आपको लेने तो कहें, भाईसाहब भैंस पर बैठिए। नहीं, नहीं आप पैदल चल रहे हैं, अच्छा नहीं लग रहा है। आप भले आदमी हैं, नेक आदमी हैं तो बैठिए।' अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाआ हुआ है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raju Srivastava (@rajusrivastavaofficial)

Comedian Raju Srivastav Comedy Video Yamraj Ke Bhainse Par Baithoge Goes Viral on social media
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया और उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। लेकिन उन्हें होश नहीं आ रहा था। बीच में उनकी सेहत में सुधार हुआ था और उन्होंने अपने हाथ-पैर हिलाए थे। लेकिन वह वेंटिलेटर पर ही थे और बीते कुछ दिनों से उनकी सेहत में भी कुछ खास सुधार नहीं हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedian Raju Srivastav Comedy Video Yamraj Ke Bhainse Par Baithoge Goes Viral on social media
राजू श्रीवास्तव-शिखा श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने के लिए अमिताभ बच्चन, एहसान कुरैशी, राजपाल यादव सहित मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे भी कामना कर रहे थे। बिग बी ने तो उनके लिए एक वॉइस नोट भेजा था। लेकिन अब वह हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह कर जा चुके हैं। ऐसे में पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed