फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव के निधन से भावुक हुए फैंस, सोशल मीडिया पर गजोधर भैया को दे रहे श्रद्धांजलि

Wed, 21 Sep 2022 11:33 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 21 Sep 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
Comedian Raju Srivastav Passed Away, fans Paying tribute to Gajodhar Bhaiya on social media
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज बुधवार को निधन हो गया है। कॉमेडियन को 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान दौरा पड़ा था, जिसके बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती थे। 58 साल की उम्र में राजू श्रीवास्तव ने आखिरी सांस ली। कॉमेडियन के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही फैंस उनके स्वस्थ होने के लिए दुआ मांग रहे थे। अब गजोधर भैया के निधन के बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

Comedian Raju Srivastav Passed Away, fans Paying tribute to Gajodhar Bhaiya on social media
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
गजोधर भैया बन लोगों को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव को फैंस काफी पसंद करते हैं। ऐसे में ट्विटर पर राजू श्रीवास्तव को याद करके सभी उनकी कॉमेडी की तारीफ कर रहे हैं, तो कोई उन्हें आखिरी अलविदा कह रहा है। इसके अलावा फैंस उनके पुराने वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। 
 
 
 
Comedian Raju Srivastav Passed Away, fans Paying tribute to Gajodhar Bhaiya on social media
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस अपने पसंदीदा कॉमेडी किंग के दुनिया को अलविदा कह जाने के बाद मायूस हो गए हैं और सोशल मीडिया पर कॉमेडियन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'हमेशा हमें हंसाने के लिए धन्यवाद', तो दूसरे ने लिखा, 'आप बहुत याद आओगे। '
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Comedian Raju Srivastav Passed Away, fans Paying tribute to Gajodhar Bhaiya on social media
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राजू पिछले 42 दिन से दिल्ली एम्स अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। उनके परिवार के साथ ही पूरा देश उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहा था। लेकिन आज हमेशा सबको हंसने वाले गजोधर भैया, सबकी आंखें नम कर गए।  

 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed