फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava: कभी नाराज फूफा तो कभी गजोधर बन राजू ने लूटी महफिल, पढ़ें कॉमेडियन के गुदगुदाने वाले जोक्स

Wed, 21 Sep 2022 11:00 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 21 Sep 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
Raju Srivastava Death: From angry uncle to  Gajodhar list of Raju Famous and funny jokes of comedian
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। बीते कुछ दिनों से राजू की हालत स्थिर होने की वजह से सभी को लग रहा था कि कॉमेडियन जल्द ही ठीक हो जाएंगे। लेकिन बुधवार अचानक उनके निधन की खबर ने सभी को सदमे में डाल दिया है। अपनी शानदार कॉमेडी से सभी के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले राजू भले ही हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी कॉमेडी और जोक्स हमेशा हमें उनकी याद दिलाएगी।

Raju Srivastava Death: From angry uncle to  Gajodhar list of Raju Famous and funny jokes of comedian
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI

राजू श्रीवास्तव ने बीते लंबे समय अपने अनोखे अंदाज से लोगों को हंसा रहे थे। उन्होंने अपने हर किरदार के जरिए लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। राजू कभी जीजा बन सालियों के साथ खूब अठखेलियां करते दिखे तो कभी फूफा बनकर खूब नाराजगी जताई। वहीं, उनके गजोधर भैया वाले किरदार को भला कोई कैसे भुला सकता है। कॉमेडियन जब भी कैमरे के सामने आए, सभी के चेहरे पर मुस्कान छोड़ गए।

Raju Srivastava Death: From angry uncle to  Gajodhar list of Raju Famous and funny jokes of comedian
राजू श्रीवास्तव की नेट वर्थ - फोटो : instagram/rajusrivastavaofficial/

अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करने वाले राजू श्रीवास्तव अपने हुनर के दम पर देखते ही देखते देशभर में मशहूर हो गए। द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के मंच ने उन्होंने घर में अपनी पहचान बनाई। राजू श्रीवास्तव का एक अलग ही अंदाज था। एक ऐसा हुनर जो शायद ही फिर किसी में देखने को मिले। स्टैंडअप कॉमेडी में माहिर राजू का अंदाज सबसे अलग था। यही वजह है कि भले ही वह लाइमलाइट से दूर रहे, लेकिन फिर भी लोगों के दिलों में मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastava Death: From angry uncle to  Gajodhar list of Raju Famous and funny jokes of comedian
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

स्टैंडअप कॉमेडी से लोगों के बीच मशहूर हुए राजू श्रीवास्तव ने कई फिल्मों के जरिए भी लोगों का मनोरंजन किया। राजू बॉम्बे टू गोवा, भावनाओं को समझो, मैं प्रेम की दीवानी हूं जैसी अनेकों फिल्मों में नजर आए। अपने शानदार अभिनय से लोगों को हंसाने वाले राजू लंबे समय से इंडस्ट्री में मौजूद थे। उन्होंने करीब तीन दशक यानी तीस साल से लगातार लोगों का मनोरंजन किया।

विज्ञापन
Raju Srivastava Death: From angry uncle to  Gajodhar list of Raju Famous and funny jokes of comedian
राजू श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला

यहां पढ़ें राजू श्रीवास्तव के कुछ मजेदार जोक्स-

  • मेरी जिंदगी का मूल मंत्र यही है कि जिंदगी में ऐसा काम करो कि लोग बोले भाई तू रहने दे हम कर लेंगे।

 

  • जो हंसे उसका घर बसे और जिसका घर बसे फिर पूछो कभी हंसे

 

  • एक शिक्षक ने क्लास में बच्चों से पूछा कि किस किस के घर टॉयलेट बना है। सबने हाथ उठाया, बस एक बच्चे ने हाथ नहीं उठाया। इस पर टीचर ने कहा क्यों तुम्हारे घर में टॉयलेट नहीं बना है, तो बच्चा बोला नहीं मास्टर जी हमारे घर पर दाल- चावल बना है।

 

  •  अपना देश इतना अजूबा है, इतना प्यारा है कि चाहे कोई भी राज्य का गांव हो,वहां अंग्रेजी चाहे ना आती हो लेकिन एक शब्द अंग्रेजी में ही लिखते हैं- ब्यूटी पार्लर। आज तक कहीं भी आपने ये नहीं लिखा देखा होगा ब्यूटी पार्लर को हिंदी में महिला मुख काया पलट जादुई केंद्र।

 

  • अपने देश में कुछ ऐसे शहर जो ऐसा लगता कि कुछ कह रहे है। उनमें एक दबंगाई है, मर्दानगी है,एक गुस्सा है जैसे चित्तौड़गढ़,राजथम्भौर,विजयवाड़ा,भडिंठा। वहीं, कुछ ऐसे है जिन्हें सुन लगता है कि दम नहीं, कमजोर हैं,जैसे- बरेली,उरई,पुरी, पुणे,चुरू।

 

  • मैंने जब कुत्तों से बातचीत की तो कुत्ते एक बात को लेकर इतना हैरान है, परेशान है, सौ साल से परेशान है। वह कहते हैं कि इंसान को इस बात में क्या मजा आता है कि हमें घर पर खरीद कर लेकर जाते हैं और बॉल फेंकते हैं और कहते हैं कि जाकर लेकर आओ। इसमें एंजॉयमेंट क्या है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed