फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastav: फिल्मी थी राजू श्रीवास्तव की लवस्टोरी, शादी करने के लिए करना पड़ा था 12 साल का इंतजार

Wed, 21 Sep 2022 10:58 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 21 Sep 2022 10:58 AM IST
विज्ञापन
Raju Srivastava Love Story: Comedian waited 12 years to tie the knot with Shikha
राजू श्रीवास्तव-शिखा - फोटो : सोशल मीडिया

देश के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को बुधवार (10 अगस्त) को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां आज उनका निधन हो गया। इस दुखद खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अपनी कॉमेडी से रोते हुए को भी हंसा देते थे, लेकिन आज सबकी आंखो में आंसू देकर वह इस दुनिया से अलविदा कह गए। राजू श्रीवास्तव की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। वह अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते थे और उनकी प्रेम कहानी भी बिल्कुल फिल्मी थी।

Raju Srivastava Love Story: Comedian waited 12 years to tie the knot with Shikha
राजू श्रीवास्तव-शिखा - फोटो : सोशल मीडिया

राजू की पत्नी का नाम शिखा है। इस जोड़े के दो बच्चे अंतरा और आयुष्मान है। उनके फैंस को शायद ही यह बात पता होगी कि राजू श्रीवास्तव को शिखा को देखते ही पहली नजर में प्यार हो गया था। लेकिन राजू को इसके लिए 12 साल का इंतजार करना पड़ा। दरअसल, राजू ने फतेहपुर में अपने भाई की शादी के दौरान शिखा को पहली बार देखा था और उन्हें दिल दे बैठे थे। तभी उन्होंने फैसला कर लिया था कि शादी करूंगा तो इसी लड़की से करूंगा। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि जब उन्हें पता चला कि शिखा उनकी भाभी के चाचा की बेटी हैं तो उन्होंने अपने भाइयों को मना लिया और इटावा आना जाना शुरू कर दिया। वहां जाने के बाद भी वह शिखा से कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

Raju Srivastava Love Story: Comedian waited 12 years to tie the knot with Shikha
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद वह साल 1982 में वह अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई चले आए और यहां काफी संघर्ष भी किया। जीवन में कुछ हासिल करने के बाद उन्होंने शिखा से शादी करने का फैसला किया। वह शिखा को चिट्ठियां लिखा करते थे लेकिन अपनी भावनाएं नहीं बयां कर पाते थे। बाद में, उन्होंने शिखा के घर शादी का प्रस्ताव भेजा और इस जोड़े ने 17 मई, 1993 को शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastava Love Story: Comedian waited 12 years to tie the knot with Shikha
राजू श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला

गौरतबल है कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया था। जहां डॉक्टर्स की टीम ने हर कोशिश की, कई बार उनकी हालत में सुधार भी देखने को मिला लेकिन आज वह जिंदगी की जंग हार गए। यह उनके चाहने वालों के लिए बेहद दुख की घड़ी है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed