फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava: ट्रक क्लीनर बनकर की थी करियर की शुरुआत, अमिताभ बच्चन की मिमिक्री पर मिले थे 50 रुपये

Wed, 21 Sep 2022 10:50 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 21 Sep 2022 10:50 AM IST
विज्ञापन
Raju Srivastava Passed Away Comedian Started his career as a truck cleaner, does Amitabh Bachchan mimicry
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का एक महीने से ज्यादा समय तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद आज निधन हो गया है। कॉमेडियन के स्वास्थ्य में बीच में सुधार देखने को मिला था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। जब से राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था, तभी से वह बेहोश थे। राजू श्रीवास्तव की पैदाइश कानपुर की है, ऐसे में कानपुर स्थित उनके घर में भी गजोधर भैया के ठीक होने की कामना की जा रही थी, लेकिन अब हर जगह शोक की लहर दौड़ गई है। इसी बीच हम आपको कॉमेडी किंग की जिंदगी के कुछ किस्से बताने जा रहे हैं साथ ही ये भी बताएंगे कि उन्होंने किन-किन फिल्मों में काम किया है।
Raju Srivastava Passed Away Comedian Started his career as a truck cleaner, does Amitabh Bachchan mimicry
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर की गलियों ने निकलकर मायानगरी तक का सफर तय करने वाले राजू भैया ने अपने टैलेंट के दम पर लोगों के दिलों पर राज किया है। कॉमेडी के बेताज बादशाह को गजोधर भैया के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि वह इस नाम से बहुत कॉमेडी करते हैं। 25 दिसंबर 1963 को कानपुर में जन्मे राजू श्रीवास्तव के पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव मशहूर कवि थे। वह बलाई काका के नाम से कविता करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान राजू श्रीवास्तव ने कहा था कि बचपन में उनको कविता सुनाने के लिए कहा जाता था, तो वह बर्थडे में जाकर कविताएं सुनाते थे।
Raju Srivastava Passed Away Comedian Started his career as a truck cleaner, does Amitabh Bachchan mimicry
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

1982 में राजू श्रीवास्तव मुंबई चले आए और यहां से शुरू हुआ उनका संघर्ष। शुरुआती दिनों में अपना गुजारा करने के लिए उन्होंने ऑटो रिक्शा भी चलाया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए। राजू श्रीवास्तव ने बॉलीवुड में अनिल कपूर की फिल्म तेजाब के जरिए कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने कॉमेडी रोल के जरिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया में ट्रक क्लीनर का का भी रोल किया था। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान के साथ भी फिल्म बाजीगर में कॉलेज स्टूडेंट के रोल में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया में बाबा चिन चिन चू, वाह तेरा क्या कहना में बन्ने खान के असिस्टेंट का रोल, मैं प्रेम की दीवानी हूं  में शंभू, संजना के नौकर जैसी छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastava Passed Away Comedian Started his career as a truck cleaner, does Amitabh Bachchan mimicry
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
राजू श्रीवास्तव को अमिताभ बच्चन बहुत पसंद थे। बिग बी की शोले फिल्म राजू भैया को बहुत अच्छी लगी थी और इसका असर भी उनपर हुआ। ये फिल्म देखने के बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन की तरह बोलना, उठना, बैठना शुरू कर दिया था। यहीं से गजोधर भइया ने अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करना चालू किया। बता दें कि राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन की मिमिक्री भी बहुत अच्छी कर लेते हैं। अमिताभ की मिमिक्री करने पर पहली बार उन्हें 50 रुपये इनाम के रूप में भी मिले थे।
विज्ञापन
Raju Srivastava Passed Away Comedian Started his career as a truck cleaner, does Amitabh Bachchan mimicry
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

इंडस्ट्री में काफी समय से अपना टैलेंट दिखाने वाले राजू भैया को अब बड़े ब्रेक की जरूरत थी। और फिर वो दिन आया जब राजू श्रीवास्तव ने साल 2005 में स्टार वन पर प्रसारित होने वाले शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में हिस्सा लिया। इस शो ने राजू श्रीवास्तव की जिंदगी बदल दी। इस शो के जरिए उनको खूब पॉपुलरिटी हासिल हुई। यही वो शो रहा जिसके तहत राजू श्रीवास्तव कॉमेडी किंग बने और घर-घर में गजोधर भैया के नाम से जाने गए। हालांकि इस शो में राजू श्रीवास्तव उप-विजेता बने थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed