फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava: जब अपने जोक्स की वजह से विवादों में फंसे राजू श्रीवास्तव, एक बार तो देनी पड़ी थी सफाई

Wed, 21 Sep 2022 10:47 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 10:47 AM IST
विज्ञापन
comedian Raju Srivastava controversial statement about Shilpa Shinde Lord Brahma went viral on social media
raju srivastava - फोटो : social media

आज कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के प्रशंसकों के लिए बेहद दुख भरी खबर सामने आई है,अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया था। जहां डॉक्टर्स की टीम ने हर संभव कोशिश की, लेकिन आखिरकार, बीते दिनों से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया। इस दुखद खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। अपनी बेहतरीन कॉमेडी से सभी को गुदगुदाने वाले राजू श्रीवास्तव अन्य चीजों पर भी अपनी बेबाक राय रखते हैं और कई किरदारों पर भी मीम्स बनाते नजर चुके हैं। हालांकि इसके चलते कई बार वह विवादों में भी फंस गए।

comedian Raju Srivastava controversial statement about Shilpa Shinde Lord Brahma went viral on social media
raju srivastava - फोटो : social media

शिल्पा शिंदे पर राजू श्रीवास्तव का बयान
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को उनके एक से बढ़कर एक जोक्स के लिए जाना जाता है। एक बार राजू श्रीवास्तव एक कॉमेडी शो में गए थे, जहां उनसे बिग बॉस के प्रतिभागियों का मजाक बनाने को कहा गया। इस दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कॉमेडियन कहते नजर आ रहे हैं कि 'अगर मां बनने का इतना ही शौक है तो घर से बाहर आओ, शक्ति कपूर तुम्हारा इंताजर कर रहा है'। गौरतलब है कि बिग बॉस सीज 11 में शिल्पा शिंदे को घर में एक मां की तरह केयर करने के लिए जाना जाता था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजू श्रीवास्तव ने इस पर स्पष्टता भी दी और कहा- कि मैं महिलाओं का बेहद सम्मान करता हूं और कभी उनके सम्मान के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि शिल्पा के प्रति उनके मन में बेहद सम्मान है और वायरल हो रहा वीडियो आधा-अधूरा है।

comedian Raju Srivastava controversial statement about Shilpa Shinde Lord Brahma went viral on social media
raju srivastava - फोटो : social media

भगवंत मान पर राजू श्रीवास्तव का मजाक
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान का भी खूब मजाक बनाया था और मजाक में ही वह कुछ ऐसा कह गए जो शायद सोचा भी नहीं था। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने जब भगवंत मान को पंजाब का मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री घोषित किया था तब उस समय राजू श्रीवास्तव का एक वीडियो 'मुख्यमंत्री टुन्न है' के टाइटल से खूब वायरल हुआ। जिसमें वह कहते नजहर आए कि 'पंजाब को एक शराबी सीएम मिलेगा'। हालांकि कॉमेडियन ने यह भी कहा कि वह और भगवंत मान अच्छे दोस्त हैं और वह वीडियो में उनकी खूब तारीफ भी करते नजर आए। बता दें कि राजनीति में आने से पहले भगवंत मान कॉमेडियन रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
comedian Raju Srivastava controversial statement about Shilpa Shinde Lord Brahma went viral on social media
raju srivastava - फोटो : social media

राजू श्रीवास्तव ने अपने जीवन में कई रोते हुए लोगों को भी अपने कॉमेडी से हंसा दिया है। वह अक्सर रियल कैरेक्टर्स पर भी जोक्स बनाते नजर आते हैं। एक बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें वह भगवान ब्रह्मा का मजाक बनाते नजर आए थे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं था कि ये वीडियो सही है या फिर एडिट किया गया है। इसके अलावा राजू श्रीवास्तव  एक और वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह तांडव सीरीज को लेकर खुद बॉलीवुड पर भड़कते नजर आए थे और धर्म का मजाक बनाने वाले मेकर्स आदि को सजा देने की मांग की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed