फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscar 2023: अब भी ऑस्कर की रेस में शामिल हो सकती है RRR, आधिकारिक प्रविष्टि न बनने पर टीम ने उठाया यह कदम

Wed, 21 Sep 2022 09:44 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 21 Sep 2022 09:44 AM IST
विज्ञापन
RRR for Oscar SS Rajamouli Jr NTR Film Team Invited Academy to consider film in all categories  Award
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऑस्कर पुरस्कार समारोह में भारत की तरफ से गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) को आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजने का फैसला किया गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की ज्यूरी द्वारा लिए गए इस फैसले पर RRR की टीम की प्रतिक्रिया आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' अमेरिका में डिस्ट्रीब्यूट करने वाले, वेरिएंस फिल्म्स ने, अकादमी से अनुरोध किया है कि वह इस फिल्म को 'ऑल कैटेगरी' में नामांकित करें। 

RRR for Oscar SS Rajamouli Jr NTR Film Team Invited Academy to consider film in all categories  Award
फिल्म ‘आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वैराएटी के साथ बातचीत के दौरान वेरिएंस फिल्म्स (फिल्म 'आरआरआर' अमेरिका में डिस्ट्रीब्यूट करने वाली कम्पनी) के अध्यक्ष डायलन मार्चेटी ने कहा, “पिछले छह महीनों में आरआरआर की ताकत को देखा है। हमने देखा कि कैसे एस एस राजामौली की फिल्म ने सिनेमाघरों धूम मचाई। हमने देखा कि कैसे यह भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनी। हमने देखा कि कैसे इसने दुनिया भर में 140 मिलियन डॉलर का कारोबार किया। हमने देखा कि कैसे आरआरआर 14 हफ्तों से ज्यादा समय तक नेटफ्लिक्स पर विश्व स्तर पर ट्रेंड करने वाली इतिहास की पहली फिल्म बनी।"

RRR for Oscar SS Rajamouli Jr NTR Film Team Invited Academy to consider film in all categories  Award
आरआरआर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डायलन ने आगे कहा, "हमने देखा है कि कैसे फिल्म ने रिलीज के कुछ समय बाद दर्शकों को सिनेमाघरों तक आने पर मजबूर किया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने दुनिया भर के प्रशंसकों को यह कहते हुए सुना है कि यह किसी भी देश की साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। इसलिए हम 'ऑल कैटेगरी' में आरआरआर पर को शामिल करने पर विचार करने के लिए अकादमी को गर्व से आमंत्रित करते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR for Oscar SS Rajamouli Jr NTR Film Team Invited Academy to consider film in all categories  Award
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट के अनुसार, बेस्ट पिक्चर, निर्देशक (एसएस राजामौली), ओरिजनल स्क्रिनप्ले (एसएस राजामौली और वी विजयेंद्र प्रसाद), लीड एक्टर (जूनियर एनटीआर और राम चरण दोनों के लिए), सपोर्टिंग एक्टर (अजय देवगन), सपोर्टिंग एक्ट्रेस (आलिया भट्ट), ओरिजनल साॅन्ग (नातू नातू), ओरिजनल स्कोर (एमएम कीरवानी), सिनेमैटोग्राफी, प्रोडक्शन डिजाइन, फिल्म एडिटिंग, कॉस्ट्यूम डिजाइन, मेकअप और हेयर स्टाइलिंग के लिए आरआरआर का नाम दिया जाएगा। हालांकि, अभी एकेडमी स्ट्रीमिंग रूम में फिल्म उपलब्ध नहीं है। अकादमी पुरस्कार 12 मार्च, 2023 को लॉस एंजिल्स में आयोजित होने वाले हैं।

विज्ञापन
RRR for Oscar SS Rajamouli Jr NTR Film Team Invited Academy to consider film in all categories  Award
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पान नलिन के निर्देशन में बनी गुजराती फिल्म 'छेलो शो' 14 अक्टूबर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'छेलो शो' की कहानी गुजरात राज्य के सौराष्ट्र के एक गांव चलाला में रहने वाले एक नौ साल के बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सिनेमा देखना बहुत पसंद है। एफएफआई के अध्यक्ष टीपी अग्रवाल के अनुसार, छेलो शो को एसएस राजामौली की 'आरआरआर', रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा', विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स और आर माधवन की 'रॉकेट्री' जैसी फिल्मों के सामने गुजराती फिल्म 'छेलो शो' को चुना गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed