{"_id":"632a8d826d10871f0510e57f","slug":"faisal-khan-calls-brother-aamir-khan-opportunistic-for-his-apology-before-laal-singh-chaddha-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Faisal Khan: फैसल खान को लाल सिंह चड्ढा में नहीं लगी कोई खास बात, तंज कसते हुए भाई आमिर को बता दिया मौकापरस्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Faisal Khan: फैसल खान को लाल सिंह चड्ढा में नहीं लगी कोई खास बात, तंज कसते हुए भाई आमिर को बता दिया मौकापरस्त
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 21 Sep 2022 09:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
फैसल खान, लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान चार साल बाद 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ बड़े पर्दे पर वापस लौटे थे। लेकिन कुछ साल पहले दिया गया एक विवादित बयान उन पर भारी पड़ा और फिल्म को लेकर बायकॉट की मांग की जाने लगी। फिल्म की रिलीज से पहले आमिर खान ने सभी से अपने बयान को लेकर माफी मांगी, लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ और 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। वहीं, अब आमिर खान के भाई फैसल खान का उनकी फिल्म और माफी मांगने पर बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने माफी मांगने को सही तो बताया लेकिन ऐसा करने को मौकापरस्त बताया।
2 of 4
फैसल और आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फैसल खान ने कहा है कि उनके भाई 'लाल सिंह चड्ढा' से उनकी अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर सके और फिल्म की रिलीज से ठीक पहले अपने बयान पर माफी मांगना अवसरवादी लग रहा था। दरअसल, आमिर ने दर्शकों से 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर हो रहे बायकॉट के बाद लोगों से उनकी पहले की गई टिप्पणियों पर बहिष्कार न करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कह था, 'मुझे दुख होता है कि कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं और उनके दिल में वे मानते हैं कि मैं भारत को पसंद नहीं करता हूं। लोग अपने दिलों पर विश्वास करते हैं, लेकिन यह असत्य है।'
3 of 4
फैसल खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान जब फैसल खान से पूछा गया कि क्या आमिर का अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने का यह सही समय था? इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'हां, माफी मांगना सही था। जीवन में कोई भी व्यक्ति सब कुछ नहीं जानता। माफी मांगने और खुद को सही करने में कोई बुराई नहीं है। उसके बाद आप एक बेहतर इंसान बन जाते हैं। लेकिन ये माफी उसी समय मांगनी चाहिए थी। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले ऐसे करना अवसरवादी लगता है। लेकिन अगर किसी को यह एहसास नहीं होता है कि उन्होंने किसी को चोट पहुंचाई है तो मुझे उसके बारे में पता नहीं है। क्योंकि आप नहीं जानते कि कब किसी को एहसास होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फैसल और आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फैसल खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मुझे लगा कि आमिर को एक बेहतर स्क्रिप्ट का चयन करना चाहिए था, खासकर क्योंकि वह चार साल बाद वापसी कर रहे थे। मुझे फिल्म कुछ हिस्सों में पसंद आई, लेकिन पूरी तरह से नहीं। आमिर के साथ और अन्य अच्छे अभिनेता थे, आप उनसे बहुत अच्छा काम करने की उम्मीद करते हैं। ऐसे काम जो होश उड़ा दे। लेकिन लाल सिंह चड्ढा के साथ ऐसा नहीं हुआ। यह फिल्म वाह नहीं थी।' बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक थे, जिसमें करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।