मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए हैं। लोगों के चेहरों पर हंसी बिखरेने वाले राजू श्रीवास्तव आज सभी की आंखों में आंसू दे गए। परिवार और प्रशंसकों को यह यकीन था कि राजू स्वस्थ होकर घर जरूर लौटेंगे, लेकिन आज सभी का यकीन मानो टूट गया। सारी दुआएं बेअसर रहीं। राजू श्रीवास्तव के फैंस दुनियाभर में हैं, मगर खुद राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन के बड़े प्रशंसक थे। उन्होंने कई बार सार्वजनिक रूप से यह बात कही थी।
Raju Srivastav: बिग बी को अन्नदाता मानते थे राजू श्रीवास्तव, कहते थे- आपकी वजह से चलता है हमारा घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बी को कहा था अन्नदाता
राजू श्रीवास्तव मिमिक्री करने में माहिर थे। उन्होंने अमिताभ बच्चन की भी खूब मिमिक्री करके तारीफें लूटीं। ऐसे भी खूब मौके आए कि राजू श्रीवास्तव ने अवॉर्ड शो में अमिताभ बच्चन की मिमिक्री की तो खुद अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के लोग भी भी वहां मौजूद थे। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने इस पर कभी कोई आपत्ति नहीं जताई, एक अवॉर्ड शो के दौरान राजू श्रीवास्तव ने अमिताभ बच्चन की मौजूदगी में ही कह दिया था, 'सर आप तो हमारे अन्नदाता हैं, आपकी मिमिक्री करके हम अपना घर चलाते हैं।'
बिग बी की मिमिक्री से हुई थी पहली आमदनी
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शोले' देखने के बाद राजू श्रीवास्तव इस फिल्म के फैन हो गए थे। बॉलीवुड के महानायक की एक्टिंग का असर उन पर ऐसा पड़ा, कि राजू ने उनके जैसा, उठना, बैठना बोलना शुरू कर दिया था। वहीं राजू श्रीवास्तव द्वारा अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करने पर पहली बार 50 रुपये मिले थे। राजू स्टैंड अप कॉमेडी के जरिए जिंदगी भर लोगों को हंसाते रहे। राजू श्रीवास्तव ने 'शोले' फिल्म के सीन को रिक्रिएट किया, उन्होंने रामगोपाल वर्मा की 'आग' फिल्म के सीन को कॉमेडी अंदाज में पेश किया था, जो बेहद पसंद किया गया था। दरअसल राजू श्रीवास्तव ने अमिताभ को गब्बर के रूप में कल्पना करते हुए डायलॉग डिलीवरी की थी। उनके इस एक्टर पर अवॉर्ड शो में मौजूद लोगों का हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया था।
बिग बी ने भेजा था वॉइस नोट
राजू श्रीवास्तव जब अपने अंतिम दिनों में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे तब डॉक्टरों ने भी अमिताभ बच्चन से विशेष आग्रह किया कि वे कॉमेडियन के लिए वॉइस नोट भेजें। डॉक्टर्स को उम्मीद थी कि अपने चहेते स्टार की आवाज का असर राजू श्रीवास्तव पर होगा। बिग बी ने तुरंत कई वॉइस नोट रिकॉर्ड करके भेजे। जानकारी के मुताबिक एक वॉइन नोट में उन्होंने कहा 'राजू उठो, बस बहुत हुआ', अभी बहुत काम करना है।' बता दें कि अमिताभ बच्चन भी राजू श्रीवास्तव के प्रशंसक रहे हैं। कई मौको पर उन्होंने कॉमेडियन की प्रतिभा की तारीफ की है।