{"_id":"5a7ebc7f4f1c1b5e028b481e","slug":"commando-actor-vidyut-jammwal-gets-injured-while-shooting-for-junglee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टंट करते हुए विद्युत जामवल के सिर पर लगी चोट, खून से लथपथ फोटो आई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्टंट करते हुए विद्युत जामवल के सिर पर लगी चोट, खून से लथपथ फोटो आई सामने
Sat, 10 Feb 2018 03:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Feb 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विद्युत जामवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म 'जंगली' की शूटिंग कर रहे विद्युत जामवाल स्टंट करने के दौरान घायल हो गए। इसके चलते फिल्म की शूटिंग दो घंटे तक रुकी रही। विद्युत के सिर पर चोट आई है। यह फिल्म जानवरों की सुरक्षा पर आधारित है। फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज हो चुका है।
2 of 4
vidyut jamwal
चोट लगने के बाद विद्युत ने कहा, 'किसी भी एक्टर की यह जिम्मेदारी होती है कि वह अपने स्टंट खुद करे। मैं ऐसे एक्टर्स में नहीं हूं जो किसी और की जान खतरे में डाल दे।' बता दें कि फिल्म में विद्युत के अलावा अक्षय ओबरॉय भी नजर आएंगे। अक्षय विद्युत के बचपन के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं।
3 of 4
Vidyut Jamwal
फिल्म की कहानी की बात करें तो विद्युत हाथियों के बीच बड़े होते हैं। वो फिल्म में जानवरों की सुरक्षा के ऊपर काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म को चक रसेल डायरेक्ट कर रहे हैं। रसेल की ज्यादातर फिल्में जानवरों पर बनी हैं। फिल्म में हाथी और इंसान के रिश्ते के अलावा एक्शन सीन भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Vidyut Jamwal
फिल्म की शूटिंग थाईलैंड में हो रही है और इसका पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। फिल्म की प्रोड्यूसर प्रीति सहानी हैं। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। इससे पहले विद्युत 'कमांडो 2', 'फोर्स' और 'बुलेट राजा' जैसी हिट फिल्में कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।