{"_id":"5a7ea86b4f1c1b05738b697f","slug":"padmaavat-actor-ranveer-singh-follows-hollywood-star-johnny-depp-wants-to-be-like-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस हॉलीवुड स्टार के नक्शेकदम पर चल रहे हैं रणवीर सिंह, खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस हॉलीवुड स्टार के नक्शेकदम पर चल रहे हैं रणवीर सिंह, खुद किया खुलासा
Sat, 10 Feb 2018 02:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पद्मावत' को रिलीज के बाद से ही जबरदस्त सफलता मिल रही है और इस बात से रणवीर सिंह बेहद खुश भी हैं। लेकिन तब क्या होता है जब उनकी कोई फिल्म फ्लॉप हो जाती है? इस पर रणवीर ने बताया कि वे इस बारे में ज्यादा नहीं सोचते और 'कर्म कर फल की चिंता मत कर' पर विश्वास करते हैं। ऐसा उन्होंने एक हॉलीवुड स्टार से सीखा है। आइए जानते हैं कि कौन है ये हॉलीवुड एक्टर और रणवीर क्यों देते हैं उन्हें इतना महत्व...
2 of 4
रणवीर ने बताया कि उम्मीद न करने की सोच उनके मन में हॉलिवुड एक्टर जॉनी डेप से आई है। बता दें कि रणवीर, जॉनी डेप के बहुत बड़े फैन हैं और उनसे बहुत प्रभावित हैं। रणवीर ने कहा, 'मुझे दर्शकों से कभी कोई उम्मीद नहीं थी। मैं 'कर्म कर फल की चिंता मत कर' पर यकीन करता हूं, वैसे यह लाइन किताबी लगती है, लेकिन मैं इसे अपनी जिंदगी में फॉलो करता हूं।'
3 of 4
रणवीर ने आगे कहा, 'मैं एक काम पूरा कर उससे एकदम अलग हो जाता हूं। असल में मैं हॉलिवुड एक्टर जॉनी डेप को बहुत फॉलो करता हूं, वह अपनी खुद की फिल्म रिलीज के बाद देखते भी नहीं हैं। शायद कभी मैं जॉनी डेप जैसा बनूं, इस मामले में मुझे उनके जैसा ही बनना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बता दें कि रणवीर सिंह डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल निभाते नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह एक स्ट्रीट ब्वॉय का रोल निभाने वाले हैं। आलिया और रणवीर की साथ में यह पहली फिल्म होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।