फिल्म 'परी' से सुर्खियां बटोरने वाली अनुष्का शर्मा एक बार फिर लाइमलाइट में है। शरत कटारिया निर्देशित फिल्म 'सुई धागा' में पहली बार अनुष्का शर्मा और वरुण धवन स्क्रीन शेयर करेंगे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।
पहले 'सुई धागा' अब किताबें लेकर बैठीं अनुष्का, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Scripting a perfect prep! @Varun_dvn and @AnushkaSharma are thoroughly preparing themselves for #SuiDhaaga@yrf
— #SuiDhaaga (@SuiDhaagaFilm) February 10, 2018
Read more: https://t.co/MtWX2pbU9F pic.twitter.com/tr3oY0bQVF
फिल्म के प्रोड्यूसर मनीष शर्मा ने कहा, 'अनुष्का और वरुण जिस तरह अपने कैरेक्टर को लेकर मेहनत कर रहे हैं वह अमेजिंग है। इसमें निभाए किरदार जमीन से जुड़े हुए और यह फिल्म लोगों के दिलों को छू लेगी।'
इससे पहले फर्स्ट लुक में वरुण सिलाई मशीन पर दर्जी के रोल में कपड़े की सिलाई करते नजर आए। बता दें कि, यह फिल्म 2018 में गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी।
फिलहाल अनुष्का शर्मा शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' के अलावा 'परी' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म 'जीरो' में अनुष्का शर्मा एक साइंटिस्ट बनी हैं। 'जीरो' को आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं।