{"_id":"5a7eaec24f1c1bef7b8b668e","slug":"hollywood-singer-taylor-swift-buys-a-very-coslty-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हीरों से नहाने वाली इस सिंगर ने खरीदा नया घर, कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हीरों से नहाने वाली इस सिंगर ने खरीदा नया घर, कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश
Sat, 10 Feb 2018 02:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टेलर स्विफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर्स में से एक टेलर स्विफ्ट अक्सर अपने गानों और रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार वो अपने नए घर की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। 29 साल की इस सिंगर ने हाल ही में अपने लिए एक नया घर खरीदा है। घर नहीं आप इसे महल कह सकते हैं।
2 of 5
टेलर स्विफ्ट
टेलर के इस नए घर की कीमत 47.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 305 करोड़ रुपए है। न्यूयॉर्क के मैनहैटन में स्थित टेलर का यह नया घर 8000 स्वायर फीट में फैला हुआ है। टेलर ने इस घर के लिए 19.95 मिलियन डॉलर एक्स्ट्रा पैसे दिए हैं। फिल्म मेकर पीटर जैक्सन से यह घर खरीदा गया है।
3 of 5
टेलर स्विफ्ट
हाल ही में टेलर स्विफ्ट ने अपने बेस्टफ्रेंड एड शीरन के साथ एक नया वीडियो रिलीज किया है। इस गाने का नाम है 'एंड गेम'। बता दें कि टेलर स्विफ्ट ने साल 2017 में कुल 50 से भी अधिक कॉन्सर्ट किए थे। साल 2009 में टेलर स्विफ्ट का गाना 'टियरड्रॉप्स ऑन माय गिटार' बहुत हिट हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टेलर स्विफ्ट
टीनएज ग्रुप टेलर के गानों को काफी पसंद करता है। कुछ महीने पहले टेलर ने अपना एल्बम “Look What You Made Me Do” रिलीज किया था। इस एल्बम के लिए टेलर ने एक बाथ टब का इस्तेमाल किया था। जो पूरा हीरों से भरा हुआ था। टेलर इस टब में बैठकर हीरों से नहा रही थीं।
विज्ञापन
5 of 5
टेलर स्विफ्ट
पूरे एल्बम में टब का सिर्फ 5 सेकंड का सीन था। इस 5 सेकंड के लिए टेलर ने 67 करोड़ रुपए का टब खरीदा और इसे हीरों से भरवा दिया। हालांकि टेलर के लिए 67 करोड़ रुपए कोई मायने नहीं रखते हैं। 29 साल की टेलर की कमाई आपकी सोच से भी ज्यादा है। उनकी जैसी रॉयल लाइफ शायद ही कोई हॉलीवुड स्टार जीता हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।