फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान ने किया ट्वीट...और 'रेस-3' में हो गई 'झक्कास' कपूर की एंट्री, बॉबी को टक्कर

Fri, 08 Dec 2017 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Fri, 08 Dec 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
Confirm, Anil Kapoor joins Race 3, Salman Khan confirms this good news on twitter
सलमान खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'रेस-3' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म का 'भाईजान' के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब सल्लू ने खुद फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खुशखबरी सुनाई कि फैंस खुशी से झूम उठेंगे।
Confirm, Anil Kapoor joins Race 3, Salman Khan confirms this good news on twitter
अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट से शुक्रवार को ट्वीट करते हुए सलमान ने लिखा कि, ‘इनके आने से रेस 3 का कास्ट और हो गया झक्कास।’ सलमान ने एक खास तस्वीर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी कि झक्कास कपूर यानी की अनिल कपूर फिल्म 'रेस-3' का अहम हिस्सा होंगे।
 
Confirm, Anil Kapoor joins Race 3, Salman Khan confirms this good news on twitter
'रेस-3' में एंट्री से उत्साहित बॉलीवुड के इस सीनियर एक्टर ने सलमान खान के ट्वीट को रीट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की। अनिल लिखते हैं कि, 'जे बात रेस की है, तो हम पीछे कैसे रह सकते हैं! 😉 बताया जा रहा है कि फिल्म 'रेस-3' में फैंस को पिछले दोनों पार्ट्स से ज्यादा ट्विस्ट एंड टर्न्स के साथ, जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Confirm, Anil Kapoor joins Race 3, Salman Khan confirms this good news on twitter
आपको बता दें कि फिल्म में सलमान के अलावा, जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह, साकिब सलीम, बॉबी देओल जैसे कलाकार मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। इस बार फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान की जगह रेमो डीसूजा के कंधों पर होगा। अब तीसरे पार्ट में भी वापसी के साथ अनिल कपूर एकमात्र ऐसे एक्टर बन गए हैं जो शुरू से फिल्म के साथ जुड़े हुए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed