फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल गांधी के ट्वीट का असर, 'सेक्रेड गेम्स' के लिए नवाजुद्दीन के खिलाफ की शिकायत वापस

Mon, 16 Jul 2018 04:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
Congress worker Rajiv Sinha withdrew his complaint on Sacred Games
Sacred Games
'सेक्रेड गेम्स' विवाद में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट के बाद पश्चिम बंगाल के कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजीव सिन्हा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ की शिकायत को वापस ले लिया है। राजीव सिन्हा ने लिखा-राहुल गांधी के ट्वीट के बाद मेरी आंखें खुल गईं। राजीव गांधी जी और उनका योगदान इन सभी छोटी चीजों से ऊपर है।
Congress worker Rajiv Sinha withdrew his complaint on Sacred Games
rahul gandhi
बता दें राहुल गांधी ने 'सेक्रेड गेम्स' विवाद के बाद ट्वीट कर लिखा था- भाजपा या आरएसएस का मानना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कानूनी तौर पर नियंत्रित होनी चाहिए। मेरा मानना है कि ये स्वतंत्रता एक मूलभूत लोकतांत्रिक अधिकार है। मेरे पिता देश की सेवा के लिए मरे और जिए हैं। एक काल्पनिक वेब सीरीज के किसी किरदार का विचार इसे कभी नहीं बदल सकता।
 

 
Congress worker Rajiv Sinha withdrew his complaint on Sacred Games
Sacred Games
बता दें कि पश्चिम बंगाल के कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजीव सिन्हा ने सक्रेड गेम्स के उस एपिसोड पर आपत्ति जताई थी, जिसमें राजीव गांधी को नवाजुद्दीन के किरदार द्वारा 'फट्टू' बताया गया है। जिसके बाद राजीव सिन्हा ने पुलिस में इसकी शिकायत कर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की थी। हालांकि राहुल गांधी के ट्वीट के बाद ये मामला थोड़ा ठंडा पड़ गया है और शिकायत वापस ले ली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Congress worker Rajiv Sinha withdrew his complaint on Sacred Games
Sacred Games
वेब सीरीज 2006 में आए विक्रम चंद्रा के उपन्यास पर आधारित है। इसमें एक पुलिस अफसर की कहानी दिखाई गई है, जो आतंकी हमले से मुंबई को बचाने की कोशिश करता है। इसकी कहानी 1980 के इर्द गिर्द घूमती है। तब की राजनीतिक घटनाओं का भी जिक्र किया गया है। इसमें सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और राधिका आप्टे जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed