फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona in Mumbai: करण जौहर और उनकी दावत में शामिल लोगों के संपर्क में आए लोगों घर पर ही रहने की सलाह, चार इमारतें सील

Wed, 15 Dec 2021 04:22 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 15 Dec 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
Corona in Mumbai: People who came in contact with Karan Johar and those involved in his feast are advised to stay at home four buildings sealed
Mumbai Corona Bomb - फोटो : सोशल मीडिया

अंग्रेजी में एक कहावत है कि टू इज फ्रेंडशिप, थ्री इज ए पार्टी। करण जौहर इसी कहावत पर चलते हुए अपने घर आठ लोगों की दावत को एक बहुत ही अंतरंग बैठक भले बता रहे हों लेकिन जानकारी के मुताबिक बृहन्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने उनका घर सील कर दिया है। करीना कपूर का घर पहले ही सील हो चुका है और जानकारी ये भी है कि उनके घर पार्टी करने वालों में शामिल रहीं और कोरोना पॉजीटिव पाई गई अभिनेत्रियों सीमा खान और महीप कपूर की इमारतें भी बीएमसी ने सील कर दी हैं। यही नहीं इन इमारतों में रहने वाले सारे लोगों का कोरोना टेस्ट बीएमसी खुद यहां कैंप लगाकर करवा रही है।

Corona in Mumbai: People who came in contact with Karan Johar and those involved in his feast are advised to stay at home four buildings sealed
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर हालांकि अपना कोरोना टेस्ट इस पार्टी के बाद दो बार करवा चुके हैं और दोनों बार उनकी रिपोर्ट निगेटिव ही आई है लेकिन बीएमसी की तरफ से उन सभी लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है जो करण जौहर के यहां हुए डिनर में शामिल लोगों के संपर्क में आए हैं। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में ऐसे लोगों की संख्या करीब 30 बताई जा रही है। इन सभी लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। जानकारी के मुताबिक करण जौहर की महात्वाकांक्षी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के पोस्टर लॉन्च में करण जौहर की गैरहाजिरी इसी के चलते है। इस मौके पर वहां रणबीर कपूर और फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ही मौजूद रहेंगे। त्यागराज स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की पहली झलक जारी की जा रही है।

Corona in Mumbai: People who came in contact with Karan Johar and those involved in his feast are advised to stay at home four buildings sealed
करीना कपूर खान - फोटो : Social Media

बीएमसी के एक कर्मचारी के मुताबिक करण जौहर के घर को सील किया जा चुका है और उनके घर में रहने वाले सभी लोगों के कोरोना टेस्ट भी कराए जा रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बीएमसी ने उनकी इमारत रेजीडेंसी बिल्डिंग के बाहर कोरोना टेस्टिंग का एक कैंप लगा दिया है और कोशिश की जा रही है इस कैंप में इमारत के सभी लोगों का टेस्ट कराया जाए। ऐसे तीन कैंप बीएमसी ने करीना खान की इमारत सतगुरु शरण बिल्डिंग, अमृता अरोड़ा की रिहाइश वाली इमारत सरकार हेरिटेज और सीमा खान की रिहाइश वाली इमारत किरन अपार्टमेंट में भी लगा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona in Mumbai: People who came in contact with Karan Johar and those involved in his feast are advised to stay at home four buildings sealed
करीना कपूर, अमृता अरोड़ा - फोटो : ट्विटर/ANI

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में फिर से कोरोना फैलने ह की पहचान बीएमसी ने करण जौहर के घर के रूप में की है। इसी जगह पर 8 दिसंबर को हिंदी सिनेमा की तमाम अभिनेत्रियों का जमघट लगा था और इसमें शामिल होने के बाद से ही सीमा खान को कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने शुरू हुए थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद ही करीना कपूर ने भी अपना टेस्ट कराया और वह भी कोरोना संक्रमित निकलीं। सीमा खान को कोरोना के लक्षण पार्टी के तीन दिन बाद यानी 11 दिसंबर को दिखने शुरू हुए थे। और, बाद में उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। करण जौहर ने इस दावत को एक बहुत ही अंतरंग बैठक बताते हुए बुधवार को सोशल मीडिया पर सफाई भी जारी की है।

विज्ञापन
Corona in Mumbai: People who came in contact with Karan Johar and those involved in his feast are advised to stay at home four buildings sealed
करीना कपूर-अमृता अरोड़ा कोरोना का शिकार - फोटो : Instagram

करीना कपूर ने भी कोरोना पॉजीटिव होने के बाद सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए अपनी टेस्ट रिपोर्ट सार्वजनिक की थी, और अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपना परीक्षण कराने की अपील की थी। करीना के मुताबिक उनके घर के सभी वयस्क सदस्य कोरोना की दोनों वैक्सीन लगवा चुके हैं। पार्टी में शामिल हुईं अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीम कपूर भी कोरोना पॉजीटिव हो चुकी हैं। संजय कपूर की पत्नी होम आइसोलेशन में हैं। उनके घर के बाकी लोगों ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया है और सब की रिपोर्ट निगेटिव है। पार्टी में शामिल रहीं अभिनेत्री नीलम कोठारी की रिपोर्ट भी निगेटिव है।

 

 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed