{"_id":"5e79249d8ebc3e772431b31c","slug":"corona-virus-actor-sahil-khan-spread-fake-news-of-covid-19-than-apologises","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई में मशहूर अभिनेता ने फैलाई को पड़ोसी को कोरोना होने की अफवाह, बाद में मांगनी पड़ी माफी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई में मशहूर अभिनेता ने फैलाई को पड़ोसी को कोरोना होने की अफवाह, बाद में मांगनी पड़ी माफी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 24 Mar 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sahil khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में इस वक्त जितना ज्यादा खतरा कोरोना वायरस का है उससे कहीं ज्यादा खतरा इसे लेकर फैलने वाली अफवाहों से है। सोशल मीडिया पर इस वक्त कोरोना वायरस को लेकर अफवाहों की बाढ़ आ चुकी है। बिना जानकारी के लोग एक दूसरे से इन डरावनी अफवाहों को शेयर करने में जरा भी नहीं हिचकते। लेकिन जब इस तरह की हरकत कोई पढ़ा-लिखा शख्स करता है तो स्थिति भयावह हो जाती है। हाल ही में कुछ इस तरह की गलती सेलिब्रेटी साहिल खान कर बैठे, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी।
2 of 5
sahil khan
- फोटो : Social Media
स्टाइल, एक्सक्यूज मी और डबल क्रॉस जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता साहिल खान ने अब फिल्मों से दूरी बना ली है। अब वो एक फिटनेस ट्रेनर के तौर पर जाने जाते हैं। देशभर में उनके कई जिम हैं। सोशल मीडिया पर भी साहिल की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। एक दिन पहले साहिल ने सोशल मीडिया पर अपने दो पड़ोसियों को कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने की खबर शेयर की। जिसके बाद हल्ला मच गया।
3 of 5
Sahil Khan
- फोटो : social media
मिड डे के मुताबिक, साहिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि महाराष्ट्र के गोरेगांवक स्थित इंपीरियल हाइट्स के दो लोगों को कोरोना हो गया है। इनमें एक उम्र 72 साल है जबिक दूसरा 18 साल का नौजवान है। हालांकि साहिल के पास इस बात को कोई प्रमाण नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sahil Khan
इस सोसाइटी में कई बड़े टेलीविजन के सितारे रहते हैं। साहिल की वीडियो देखकर लोग दहशत में आ गए। ये खबर फैलती गई और तब वहां रहने वाले लोगों ने साहिल खान के साथ एक तत्काल मीटिंग बुलाई। ऐसी अफवाह फैलाने के चलते साहिल को झाड़ लगाई गई। इसके बाद उन्होंने बिना देरी किए इस वीडियो को डिलीट कर दिया और लिखित में माफी मांगी।
विज्ञापन
5 of 5
Sahil Khan
- फोटो : instagram
मिड डे से बात करते हुए साहिल खान ने कहा, 'मेरे पिता हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आए हैं। मैंने सावधानी बरतने के बारे में एक पोस्ट डाला था। वो मामला चीन का था। मैंने उसकी पड़ताल नहीं की थी। जैसी ही सोसायटी के लोगों ने मुझसे पूछा मैंने तुरंत पोस्ट डिलीट कर माफी मांग ली।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।