सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जानवरों की वजह से कोरोना फैलने की अफवाहों पर आलिया और कृति का खुलासा, सोशल मीडिया पर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 27 Mar 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Alia Bhatt and Kriti Sanon request to people do not leave their pets for covid 19
Alia Bhatt, Kriti Sanon - फोटो : amar ujala

इस समय दुनियाभर के लोगों के बीच कोरोना वायरस का खौफ साफ देखने को मिल सकता है। इस वायरस के फैलने की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। देखते ही देखते इस खतरनाक वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी जद में ले लिया है। भारत में भी कोरोना वायरस के 600 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। शुरुआत में जब कोरोना वायरस फैलना शुरु हुआ तो सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह फैलने लगी कि इस वायरस का प्रसार पालतू जानवरों से हुआ। कुछ लोगों ने ऐसी अफवाहों पर विश्वास किया तो कुछ ने सिरे से नकार दिया। वहीं कुछ फिल्मी सितारे सोशल मीडिया के जरिए भी इन अफवाहों को बेबुनियाद बता रहे हैं। 

Trending Videos
Coronavirus Alia Bhatt and Kriti Sanon request to people do not leave their pets for covid 19
Kriti Sanon - फोटो : Instagram

इन्हीं सितारों में बॉलीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियों आलिया भट्ट और कृति सेनन का नाम शामिल है। इन दिनों अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन अफवाहों को सिरे से खारिज किया जिनमें कहा गया था कि कोरोना वायरस पालतू जानवरों की वजह से फैल रहा है। कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर अपने पैट के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह अपने पैट को किस करती नजर आ रही हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Pawsome moments! 🐾 💞 🐶 always a #CuddlePerson #Disco P.S. Pets can’t carry or contain the Covid-19 virus! So stay calm, give them love and spend some time with your PAWsome munchkins! 💓💞 #SpreadLove #StayPositive #StayHome

A post shared by Kriti (@kritisanon) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Alia Bhatt and Kriti Sanon request to people do not leave their pets for covid 19
alia bhatt - फोटो : social media

इस तस्वीर को साझा करते हुए कृति सेनन ने बेहद खास कैप्शन भी दिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, पैट्स के जरिए कोरोना वायरस नहीं फैलता। कृति सेनन के अलावा अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी यही बात कही है। इतना ही नहीं इन दोनों अभिनेत्रियों ने अपने फैंस और अन्य लोगों से अपील की है कि वह अपने पालतू जानवरों को अकेला ना छोड़ें। उनके साथ प्यार से पेश आए। इन दिनों अभिनेत्रियों से पहले अभिनेता जॉन अब्राहम भी जानवरों के बारे में गलत जानकारी देने पर  बृहन मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) बरस चुके हैं। 

Coronavirus Alia Bhatt and Kriti Sanon request to people do not leave their pets for covid 19
जॉन अब्राहम - फोटो : Twitter

दरअसल कोरोना वायरस के फैलने पर बीते दिनों बीएमसी के कुछ अधिकारों ने इस तरह के पोस्टर लगाए जिनमें लिखा था कि आवारा और पालतू जानवरों की वजह से कोरोना वायरस फैलता है। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक बीएमसी सहित लगभग 17 सिविल बॉडीज ने लोगों के बीच इस तरह के पोस्टर और पैमप्लेट्स बांटे थे। अभिनेता जॉन अब्राहम को बीएमसी की ओर से इस तरह की गलत जानाकरी देने पर गुस्सा जाहिर किया। 

विज्ञापन
Coronavirus Alia Bhatt and Kriti Sanon request to people do not leave their pets for covid 19
जॉन अब्राहम - फोटो : file photo

जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जानवरो को न तो कोविड 19 होता है और न ही वे इसे फैलाते हैं। कृपया लोगों को गलत जानकारी न दें।' जॉन अब्राहम के इस ट्वीट के बाद बीएमसी को तुरंत उनसे माफी मांगनी पड़ी। बीएमसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,'सर, हमारी गलत जानकारी के कारण पालतू जानवरों के मालिकों के बीच मचे हड़कंप के लिए हम माफी मांगते हैं। हम भी जानवरों से प्यार करते हैं और इसलिए जैसे ही हमें इस बारे में सही जानकारी मिली, हमने तुरंत सारे पोस्टर्स हटा दिए हैं। हम आपसे प्रार्थना करते हैं कि आप भी यह संदेश लोगों तक पहुंचाने और मुंबई को सुरक्षित बनाने में हमारी मदद करें, शुक्रिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed