सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

लॉकडाउन में सूनी सड़कों को देख मायूस हुए कपिल शर्मा, कहा- 'मैं पिछले 14 साल से..'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 06 Apr 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Kapil Sharma gave his sorrow over lockdown due covid   19 in india
The Kapil Sharma Show - फोटो : Sony TV

कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। सरकार ने इसको रोकने के लिए पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया है। ऐसे में किसी को भी बेवजह घर से निकलने की अनुमति नहीं है। लॉकडाउन में यातायात से लेकर सभी काम-धंधों को भी बंद कर दिया गया है। सरकार की ओर से लगाए गए इस लॉकडाउन पर मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी अलग राय पेश की है।

Trending Videos
Coronavirus Kapil Sharma gave his sorrow over lockdown due covid   19 in india
kapil sharma - फोटो : social media

कपिल शर्मा ने हाल ही में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने अपने शो द कपिल शर्मा शो और कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लगे लॉकडाउन पर भी बात की। इस दौरान कपिल शर्मा ने लॉकडाउन की वजह से सूनी पड़ी सड़कों और मार्केट पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि, 'मैं पिछले 14 साल से मुंबई में रह रहा हूं, लेकिन यह पहली बार है जब मैं कोयल की आवाज सुनी है। यह सब मेरे होमटाउन अमृतसर में देखने को मिलता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Kapil Sharma gave his sorrow over lockdown due covid   19 in india
Kapil Sharma - फोटो : Instagram

कपिल शर्मा ने आगे कहा कि, 'ऐसा लग रहा है जैसे प्रकृति डिटॉक्स मोड में है। खैर, हमें सामान्य जिंदगी वापस चाहिए। सड़कों पर रौनक अच्छ लगती है। शहर सूना पड़ा है, ये सब किसे अच्छा लगता है।' इसके अलावा कपिल शर्मा ने अपनी तीन महीने की बेटी अनायरा के बारे में भी बात की। लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। 

Coronavirus Kapil Sharma gave his sorrow over lockdown due covid   19 in india
kapil sharma - फोटो : social media

हाल ही में कपिल शर्मा ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया। उनका जन्मदिन 2 अप्रैल को होता है। कपिल शर्मा छोटे पर्दे की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं। जन्मदिन पर कपिल शर्मा को छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड सितारों ने बधाई दी। वहीं इससे पहले कपिल शर्मा कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद देने की वजह से काफी सुर्खियों में थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम केयर फंड में आर्थिक मदद दी है। 

विज्ञापन
Coronavirus Kapil Sharma gave his sorrow over lockdown due covid   19 in india
kapil sharma - फोटो : social media

कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने नोट में लिखा, 'यह समय है उनके साथ खड़े होने का जिन्हें हमारी जरूरत है। कोरोना वायरस से खिलाफ जंग लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये दान कर रहा हूं। आप सभी से गुजारिश है कि घर पर रहें और सुरक्षित रहें।' कपिल शर्मा की इस पोस्ट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस ने प्रतिक्रिया भी दी। 



पढ़ें: 'दीया जलाओ' अपील पर पीएम मोदी ने इन छह सितारों को कहा धन्यवाद, लिस्ट में साउथ सुपरस्टार भी शामिल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed