फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने ऐसे की साउथ सिनेमा के मजदूरों की मदद, चिरंजीवी ने ऐसे किया शुक्रिया

Fri, 17 Apr 2020 06:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 17 Apr 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown Chiranjeevi thanks Amitabh Bachchan for   arranging 12000 corona relief coupons from proceeds of Family of   south cinema
Chiranjeevi, Amitabh Bachchan - फोटो : social media

कोरोना वायरस से पूरे देश में लॉकडाउन है। ऐसे में दिहाड़ी मजदूरों और गरीब लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। इन लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई सितारे आगे आ रहे हैं। अब तक कई कलाकार कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद और जरूरत का समान उपलब्ध करवा चुके हैं।

Coronavirus lockdown Chiranjeevi thanks Amitabh Bachchan for   arranging 12000 corona relief coupons from proceeds of Family of   south cinema
चिरंजीवी (फाइल फोटो) - फोटो : file photo

इस बीच साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का शुक्रिया अदा किया है। दरअसल अमिताभ बच्चन इन दिनों गरीब और दिहाड़ी मजदूरों को जरूरत का सामना उपलब्ध करवाकर उनकी मदद कर रहे हैं। इन मजदूरों को 1500 रुपये के राशन का कूपन बांट रहे हैं जिसे वह बिग बॉजार में इस्तेमाल करके जरूरत का सामान ले सकते हैं। 

Coronavirus lockdown Chiranjeevi thanks Amitabh Bachchan for   arranging 12000 corona relief coupons from proceeds of Family of   south cinema
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन ने ये कूपन साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों को भी उपलब्ध करवाए हैं जिसके लिए चिरंजीवी ने सोशल मीडिया के जरिए अमिताभ बच्चन का शुक्रिया अदा किया है। अमिताभ बच्चन ने 12000 कपून साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मजदूरों को बांटे। चिरंजीवी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपनी और अमिताभ बच्चन की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus lockdown Chiranjeevi thanks Amitabh Bachchan for   arranging 12000 corona relief coupons from proceeds of Family of   south cinema
chiranjeevi - फोटो : amar ujala

इस तस्वीर के साथ उन्होंने अमिताभ बच्चन का शुक्रिया अदा करते हुए बेहद खास पोस्ट लिखा। चिरंजीवी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'अमित जी ने 12000 रुपये के कोरोना रिलीफ कूपन की व्यवस्था की है। एक कूपन की कीमत 1500 रुपये है और इसे तेलुगू राज्य की फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों को बांटे जाएंगे। इस शानदार पहल के लिए बिग बी को 'बिग थैंक्यू'। इन कूपन को बिग बाजार स्टोर्स में भुनाया जा सकता है।' 

विज्ञापन
Coronavirus lockdown Chiranjeevi thanks Amitabh Bachchan for   arranging 12000 corona relief coupons from proceeds of Family of   south cinema
amitabh bachchan - फोटो : Social Media

वहीं अमिताभ बच्चन ने भी चिरंजीवी को प्रतिक्रिया देते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि चिरंजीवी की ओर से बनाए गए कोरोना सकंट दान की व्यवस्था को वो अच्छे से समझते हैं। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी का ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। इन दोनों कलाकार के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed