फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malaika Arora Corona News: कोरोना वायरस से जंग लड़ रही हैं मलाइका अरोड़ा, बताया कैसे रख रही हैं अपना ख्याल

Mon, 07 Sep 2020 04:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 07 Sep 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora COVID-19 Positive News: Malaika Arora Announced That She Has Tested Positive For Coronavirus And Is Quarantining At Her Home
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram: malaikaaroraofficial

रविवार को अभिनेता अर्जुन कपूर ने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में बताया था। इसके थोड़ी ही देर बात मशहूर मॉडल और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के भी कोरोना से संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। अब खुद मलाइका अरोड़ा ने भी इस बात की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह क्वारंटीन में हैं और हर तरह की सावधानी का ख्याल रख रही हैं। 

Malaika Arora COVID-19 Positive News: Malaika Arora Announced That She Has Tested Positive For Coronavirus And Is Quarantining At Her Home
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram: malaikaaroraofficial

मलाइका अरोड़ा ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने फैंस को अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी है। मलाइका अरोड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आज मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हूं, लेकिन मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं पूरी तरह से ठीक महसूस कर रही हूं।'

Malaika Arora COVID-19 Positive News: Malaika Arora Announced That She Has Tested Positive For Coronavirus And Is Quarantining At Her Home
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram: malaikaaroraofficial

मलाइका अरोड़ा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं एसिम्प्टमैटिक (स्पर्शोन्मुख) हूं और सभी तरह की सावधानियों का ख्याल रख रही हूं। जैसे मुझे डॉक्टरों ने बोला है, मैं अपने घर में क्वारंटीन रहूंगी। मेरा आप सभी से अनुरोध है कि खुद को शांत और सुरक्षित रखें। आप सभी के सपोर्ट के लिए शुक्रिया।' सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस कमेंट के जरिए उनकी सेहत के लिए चिंता व्यक्त कर रहे हैं और जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं।
 
View this post on Instagram

🙏😷

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora COVID-19 Positive News: Malaika Arora Announced That She Has Tested Positive For Coronavirus And Is Quarantining At Her Home
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram: malaikaaroraofficial

इससे पहले रविवार को मलाइका की बहन अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर दी थी। गौरतलब है कि मलाइका के शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर्स' के सेट से सात से आठ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मलाइका अरोड़ा लंबे समय से इस शो की शूटिंग कर रही हैं। फिलहाल वह अपने घर में क्वारंटीन हैं। 

विज्ञापन
Malaika Arora COVID-19 Positive News: Malaika Arora Announced That She Has Tested Positive For Coronavirus And Is Quarantining At Her Home
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि रविवार को अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर के खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'यह मेरा काम है कि आपको जानकारी दूं कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव निकला है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और मुझमें हल्के लक्षण हैं। डॉक्टर्स और अधिकारियों की सलाह पर मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। 'समर्थन करने के लिए एडवांस में आप सभी का शुक्रिया। मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में समय- समय पर जानकारी देता रहूंगा। यह मुश्किलों भरा समय है। मुझे यकीन है कि इंसानियत इस वायरस पर जीत जाएगी।'
 
View this post on Instagram

🙏🏽

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed