{"_id":"5e8c9dd68ebc3e760d18f713","slug":"coronavirus-outbreak-aamir-khan-donated-fund-to-narendra-modi-pmcares-fund-and-maharashtra-relief-fund","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खिलाफ जंग में आमिर भी आए आगे, आर्थिक मदद का किया एलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना के खिलाफ जंग में आमिर भी आए आगे, आर्थिक मदद का किया एलान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Aamir Khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस भारत के लिए बहुत बड़ा संकट बन गया है। इस वायरस से लड़ने के लिए देश की कई बड़ी हस्तियां आगे आ रही हैं। बॉलीवुड सितारे भी आर्थिक मदद के जरिए कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। अब इस कड़ी में अभिनेता आमिर खान भी आ गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम केयर और मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र) राहत कोष में आर्थिक मदद देने का एलान किया है।
2 of 5
aamir khan
- फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट फर्स्ट पोस्ट की खबर के अनुसार आमिर खान ने पीएम केयर और मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र) राहत कोष में आर्थिक मदद दी है। इतना ही नहीं आमिर खान उन दिहाड़ी मजदूरों की भी मदद कर रहे हैं जो उनकी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए काम कर रहे हैं। इसके अलावा आमिर कुछ फिल्म वर्कर एसोसिएशन और एनजीओ को भी सहयोग कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने आर्थिक रूप से कितने रुपये की मदद की है इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
3 of 5
Aamir Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गौरतलब है कि आमिर शुरू से ही सामाजिक कामों से जुड़े रहे हैं। वह 'पानी फाउंडेशन' के जरिए वो साल भर काम करते हैं। इस संस्था के जरिए वह महाराष्ट्र में किसानों की मदद करते है। वहीं आमिर खान के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस से मार झेल रहे लोगों की मदद कर रहे हैं। अब तक कई सितारों ने सरकार के खातों और लोगों को आर्थिक मदद देने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Aamir Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के लिए सरकार के खाते में 25 करोड़ रुपये की मदद दी है। तो वहीं सुपरस्टार शाहरुख खान आर्थिक मदद की राशि की एलान किए बिना सात अलग-अलग तरीकों से लोगों की मदद करने का एलान किया रहे है। जबकि सलमान खान 25,000 दिहाड़ी मजदूरों की मदद में लगे हैं। महानायक अमिताभ बच्चन भी गरीबों और जरूरतमंदों को राशन देने का एलान किया है।
विज्ञापन
5 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इनके अलावा कपिल शर्मा, करीना कपूर, अनुष्का शर्मा, ऋतिक रोशन, अनुपम खेर, वरुण धवन, सारा अली खान, प्रियंका चोपड़ा, लता मंगेशकर और कटरीना कैफ सहित कई बड़े सितारे आर्थिक मदद का एलान कर चुके हैं। इनमें से कुछ सितारों ने गुप्तदान किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।