अजय देवगन ने की सीएमओ और नगरपालिका अधिकारी की तारीफ, लोगों से कहा- 'विभाजन से बचें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में लगे लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीर और वीडियो साझा करते रहते हैं। इस बार अजय देवगन ने अपने फैंस और लोगों को कोरोना वायरस से बचने के अलावा एक-दूसरे की मदद करने की भी अपील की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लोगों को विभाजन से बचने की सलाह दी है।
अजय देवगन ने कोरोना काल की इस मुश्किल घड़ी में अपने फैंस के लिए ट्वीट में लिखा, 'कोविड 19 से लड़ाई एक कठिन काम है। यह हर किसी की लड़ाई है। यह देखना उत्साहजनक है कि हमारे सीएमओ और नगरपालिका अधिकारी कोरोना से इस लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं। अब एक रहना महत्वपूर्ण है, विभाजन से बचें।'
COVID-19 is a hard fight. And it’s everyone’s fight. It’s encouraging to see our CMO & municipal authorities lead the front-line. It is important to stay one now; avoid divisiveness. #IndiaFightsCorona
@CMOMaharashtra #PraveenPardeshi @mybmc
इससे पहले अजय देवगन सोशल मीडिया पर उन लोगों के गुस्सा जाहिर कर चुके हैं जिन्होंने कोरोना वायरस का इलाज करने पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारियों और पुलिसर्मियों पर हमला किया। अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ऐसी रिपोर्ट पढ़कर निराश और क्रोधित हूं कि 'पढ़े लिखे' लोग निराधार अनुमान लगा कर अपने पड़ोस में रहने वाले चिकित्सकों पर हमले कर रहे हैं। ऐसे असंवेदनशील लोग सबसे बुरे अपराधी हैं। सुरक्षित रहिए,घरों में रहिए।'
अजय देवगन के अलावा अभिनेता सलमान खान, आयुष्मान खुराना, अनुपम खेर और अभिनेता अनुष्का शर्मा सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने मुरादाबाद के एक इलाके में कुछ लोगों की ओर से स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम पर हमला करने पर अपना गुस्से जाहिर कर चुके हैं। आपको बता दें कि लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या हर दिर बढ़ती जा रही है।
पढ़ें: डॉक्टर्स पर हमला करने वालों पर सलमान के बाद अब अनुपम खेर ने जताया दुख, कहा- 'खून से सना चेहरा देखकर..'