फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनता कर्फ्यू में खिड़की-दरवाजे खोलकर डॉक्टर्स के लिए ये खास काम करेंगे अमिताभ बच्चन, हर कोई करेगा तारीफ

Sat, 21 Mar 2020 09:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 21 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Amitabh Bachchan reveals his plan on Prime Minister Narendra Modi Janata curfew
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस से लड़ने के किए भारत हर संभव कोशिश कर रहा है। अब तक भारत में 280 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले आ चुके हैं। ऐसे में भारत के कई राज्यों को लॉकडाउन कर दिया है। वहीं कोरोना वायरस जैसी महामारी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। इसके तहत पीएम मोदी ने देश की जनता से सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक घर से ना निकलने की अपील की है।
Coronavirus outbreak Amitabh Bachchan reveals his plan on Prime Minister Narendra Modi Janata curfew
amitabh bachchan - फोटो : social media

जनता कर्फ्यू लगाने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों देश को टीवी पर संबोधित करते हुए लिया। पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू की हर किसी ने तारीफ की है। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने पीएम मोदी की तारीफ की। वहीं कुछ सितारों ने ये भी फैसला कर लिया है कि जनता कर्फ्यू के दौरान घर में रहते हुए क्या करने वाले हैं। उन्हीं में महानायक अमिताभ बच्चन हैं।

Coronavirus outbreak Amitabh Bachchan reveals his plan on Prime Minister Narendra Modi Janata curfew
amitabh bachchan - फोटो : social media

जी हां, अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वह जनता कर्फ्यू में शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि वह ऐसे लोगों को सम्मान देंगे जो स्वास्थ्य सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने ये जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। जहां उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Amitabh Bachchan reveals his plan on Prime Minister Narendra Modi Janata curfew
amitabh bachchan - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'कल सारा देश जनता कर्फ्यू में रहेगा, मैं इसे मान्यता दूंगा और 22 मार्च को शाम 5 बजे अपने खिड़की, दरके, बालकनी और छत पर खड़े होकर ताली, घंटी और शंख बजाकर उन सबका सम्मान करूंगा जो निस्वार्थ कठिन परिस्थितियों में भी महत्वपूर्ण सेवाओं को पूरा करने में कार्यरत हैं।'
 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Amitabh Bachchan reveals his plan on Prime Minister Narendra Modi Janata curfew
पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। - फोटो : PTI

वहीं जनता कर्फ्यू से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है घबराए नहीं और शहरों को छोड़कर गांवों की ओर न भागें। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, मेरी सबसे प्रार्थना है कि आप जिस शहर में हैं, कृपया कुछ दिन वहीं रहिए। इससे हम सब इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर भीड़ लगाकर हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कृपया अपनी और अपने परिवार की चिंता करिए, आवश्यक न हो तो अपने घर से बाहर न निकलिए।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed