फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फंड इकट्ठा करने के लिए इस अतरंगी तरीके का इस्तेमाल करेंगे अर्जुन कपूर, लकी फैंस की लगेगी 'लॉटरी'

Tue, 07 Apr 2020 07:03 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 07 Apr 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Arjun Kapoor to go on a virtual date to help   raise funds for daily wage workers hit by Covid 19
Arjun Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

सीमित संसाधनों में अक्सर रचानात्मकता निकल कर आती है। ऐसा ही कुछ मायनगारी में भी देखने को मिल रहा है। अपने फैंस से लगातार जुड़े रहने के लिए कलाकार विभिन्न तरीकों के साथ आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वे कोविड 19 से उपजी इस स्थिति में बिना घर से निकले लोगों से अपील करने के लिए अतरंगी तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

Coronavirus outbreak Arjun Kapoor to go on a virtual date to help   raise funds for daily wage workers hit by Covid 19
arjun kapoor - फोटो : social media

दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने के लिए अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर भी ऐसा ही एक खास तरीका अख्तियार कर रहे हैं। आने वाले 11 अप्रैल को वे जरूरतमंद मजदूरों की मदद करने वाले पांच लकी लोगों के साथ वीडियो कॉल के जरिए मुलाकात करने वाले हैं। गौरतलब है कि हाल में ही अर्जुन कपूर ने लोगों की मदद के लिए केन्द्र सरकार, राज्य सरकार से लेकर फिल्म फेडरेशन और तीन एनजीओ से हाथ मिलाया था।

Coronavirus outbreak Arjun Kapoor to go on a virtual date to help   raise funds for daily wage workers hit by Covid 19
Arjun Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

इस बात की पुष्टि करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा, 'हमारे देश में लोगों का एक तबका ऐसा है जिनकी इस विपत्ती में आजीविका ही चली गई है। इस स्थिति में उन्हें अपना और परिवार का पेट भरने के लिए मदद की सख्त आवश्यकता है। मैं खास तौर पर उन दिहाड़ी मजदूरों की बात कर रहा हूं जो सड़कों पर चाट की दुकान लगाते हैं, निर्माण कार्य का हिस्सा होते हैं इसके साथ ही कुली, धोबी, रिक्शा चलाने वाले और इस तरह के ढेरों लोग हैं। लॉकडाउन के चलते वे घरों से बाहर नहीं निकल सकते हैं जिससे उनकी कमाई पूरी तरह से ठप्प हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Arjun Kapoor to go on a virtual date to help   raise funds for daily wage workers hit by Covid 19
boney kapoor, arjun kapoor - फोटो : social media

अर्जुन कपूर ने आगे कहा, 'कुछ समाज सेवी संस्थाओं (गिवइंडिया, फैनकाइंड) के साथ मिलकर मैं ऐसे जरूरतमंद मजदूरों को कुछ धनराशि उपलब्ध कराकर मदद करूंगा। ऐसे 60 हजार लोगों की पहचान की गई है जिन्हें मदद की जरूरत है। हम सभी मिलकर ऑनलाइन माध्यम से भी इनकी मदद कर सकते हैं।'

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Arjun Kapoor to go on a virtual date to help   raise funds for daily wage workers hit by Covid 19
arjun kapoor - फोटो : social media

मदद करने वाले लोगों में से पांच लकी विजेताओं को अभिनेता के साथ वर्चुअल डेट पर जाने का मौका मिलेगा।  इस बारे में अर्जुन ने कहा, 'पहले से उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा जो इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए आगे आ रहे हैं। मैं 11 अप्रैल को वीडियो चैट के जरिए पांच लकी विनर्स से मिलूंगा, थोड़ी हंसी मजाक करूंगा और हम साथ में खाना खाएंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed