सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मुंबई के डब्बावालों के लिए संजय दत्त ने जाहिर की चिंता, लोगों से की ये खास अपील

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 09 Jun 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Sanjay Dutt expressed his concern for mumbai Dabbawala
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन ने कई कामगारों को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया है। बहुत से छोटे काम- धंधे लॉकडाउन के कारण अपने बुरे दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि सरकार इनके सुधार के लिए अपनी ओर से हर तरह की कोशिश कर रही है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने मुंबई के डब्बावालों के लिए चिंता जाहिर की है। 

Trending Videos
Coronavirus outbreak Sanjay Dutt expressed his concern for mumbai Dabbawala
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर अक्सर अपनी राय भी रखते रहते हैं। संजय दत्त ने मुंबई के डब्बावालों के लिए चिंता व्यक्त की है। साथ ही इनके सुधार के लिए लोगों से आगे आने की अपील की है। उन्होंने डब्बावालों के सुधार के लिए यह बात ट्विटर के जरिए की है। अपने ट्वीट में संजय दत्त ने मुंबई के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को टैग किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Sanjay Dutt expressed his concern for mumbai Dabbawala
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त ने महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'डब्बावाले दशकों से हमारी सेवा कर रहे हैं और बहुत सारे मुंबईकर के लिए खाना ला रहे हैं। अब समय है कि हमें आगे आना चाहिए और उनकी सहायता करनी चाहिए।' सोशल मीडिया पर संजय दत्त का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।  
 

Coronavirus outbreak Sanjay Dutt expressed his concern for mumbai Dabbawala
फिल्म अभिनेता संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों संजय दत्त सामाजिक मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण की अपील की। संजय दत्त ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक खास पोस्ट लिखा था जिसमें उन्होंने लोगों से प्रकृति को खराब न करने की अपील की थी। 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Sanjay Dutt expressed his concern for mumbai Dabbawala
बेटी त्रिशाला के साथ संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'आज हम जिस कठिन समय का सामना कर रहे हैं, वह हमारी जीवन शैली में बदलाव लाने के लिए प्रकृति का एक संदेश है। हमने पहले से ही बहुत नुकसान किया हुआ है, लेकिन हर एक की कोशिश हमारे पर्यावरण को सुरक्षित कर सकती है'। उनकी यह पोस्ट भी खूब वायरल हुआ था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The tough time that we're facing today is a message from the nature to bring a change in our lifestyle. There's enough damage that we have done already but small steps from every individual can still save our environment. #WorldEnvironmentDay

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on



पढ़ें: रेलवे पुलिस ने स्टेशन में घुसने से रोका था सोनू सदू को? अब अभिनेता ने बताई सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed