कोरोना वायरस की वजह से भारत बेहद गंभीर दौर से गुजर रहा है। इस वायरस के संक्रमण को लोगों के बीच रोकने के लिए सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया है। जिसके चलते सभी तरह के उद्योग-धंधों को बंद कर दिया गया है। ऐसे में गरीबों और मजदूर वर्ग के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। काम-धंधा ना होने की वजह से ये लोग पलायन करने को मजबूर हैं। वहीं सरकार इनके लिए खाने और रहने की अपने स्तर पर व्यवस्था कर रही है।
कोरोना के खिलाफ जंग में उतरीं संजय दत्त की बहन प्रिया, इतने लाख रुपये की आर्थिक मदद का किया एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के अलावा देश की कई बड़ी शख्सियत भी कोरोना महामारी की मारी झेल रहे लोगों की मदद के लिए आए आ रही हैं। इनमें बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। अब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने भी कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद करने का एलान किया है।
इस बात की घोषणा प्रिया दत्त ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'इस अभूतपूर्व समय के दौरान और कोरोनो वायरस से लड़ने के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वालों के समर्थन में नरगिस दत्त फाउंडेशन ने महाराष्ट्र के सीएम राहत कोष में 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। हम मिलकर इसे दूर करेंगे, चलो जितना हो सके हम इसमें योगदान करें।'
During these unprecedented times and in support of those putting their lives on the line to fight this pandemic, the Nargis Dutt Foundation has donated Rs 25 lakhs to the Maharashtra's Chief Ministers Covid-19 Relief Fund. Together we shall overcome. #CMRF@CMOMaharashtra
फिल्मी परिवार से संबंध रखने वाली प्रिया दत्त एक नेता है। वह कांग्रेस पार्टी की ओर से कई बार चुनाव लड़ चुकी हैं। वहीं आपको बता दें कि प्रिया दत्ता के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने भी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए आर्थिक मदद देने का एलान किया है। हाल ही में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने भी आर्थिक मदद देने का एलान किया है।
इनके अलावा कपिल शर्मा, अक्षय कुमार, करीना कपूर, अनुष्का शर्मा, ऋतिक रोशन, अनुपम खेर, वरुण धवन, सारा अली खान, प्रियंका चोपड़ा, लता मंगेशकर और कटरीना कैफ सहित कई बड़े सितारे आर्थिक मदद का एलान कर चुके हैं। इनमें से कुछ सितारों ने गुप्तदान किया है।

कमेंट
कमेंट X