फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: अब कोरोना के खिलाफ जंग में उतरे शाहरुख खान, मजदूरों की जरूरत पूरी करने से लेकर आर्थिक मदद तक का किया एलान

Fri, 03 Apr 2020 12:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 03 Apr 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus outbreak shahrukh Khan Donation: Shahrukh Khan Donate fund for CoronaVirus affected people
शाहरुख़ ख़ान - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे विश्व में कोरोना वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ऐसे में भारत में इस कहर को कम करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिन के लॉकडाउन के आदेश दिए गए थे। एक तरफ जहां सरकार द्वारा कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अलग अलग मुहिम चलाई जा रही हैं तो वहीं बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं है। ऐसे में अब कोरोना के  खिलाफ मैदान में शाहरुख खान उतर आए हैं।


 

CoronaVirus outbreak shahrukh Khan Donation: Shahrukh Khan Donate fund for CoronaVirus affected people
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

अब तक बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। अब इस कड़ी में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का नाम भी जुड़ा गया है। शाहरुख खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद करने की घोषणा की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लंबा-चौड़ा नोट साझा किया है। जिसमें उन्होंने सरकार के खाते में आर्थिक मदद देने का फैसला किया है।

CoronaVirus outbreak shahrukh Khan Donation: Shahrukh Khan Donate fund for CoronaVirus affected people
Shah Rukh Khan - फोटो : ANI
शाहरुख खान की ओर से साझा किए गए नोट के अनुसार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बनाए गए पीएम केयर फंड, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष, पर्सनल प्रोटेक्टिव किट देने, एक महीने तक मुंबई के 5500 परिवार को खाने और जरूरत का सामान देने और मजूदरों को खाना मुहैया करवाने की घोषणा की है। इतना ही नहीं शाहरुख खाने ने अपने नोट में कहा है कि वह कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता फैलाने में भी मदद करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
CoronaVirus outbreak shahrukh Khan Donation: Shahrukh Khan Donate fund for CoronaVirus affected people
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस शाहरुख खान के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि शाहरुख खान के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों और मजदूरों की मदद के लिए आगे आए हैं। 
विज्ञापन
CoronaVirus outbreak shahrukh Khan Donation: Shahrukh Khan Donate fund for CoronaVirus affected people
Salman Khan, Akshay Kumar - फोटो : file photo

आपको बता दें कि अब तक पीएम मोदी के केयर फंड में कपिल शर्मा, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, अनुपम खेर, वरुण धवन, सारा अली खान, करीना कपूर, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, लता मंगेशकर और कटरीना कैफ सहित कई बड़े सितारे सहायता राशि दे चुके हैं। इनमें से कुछ सितारों ने गुप्तदान किया है। इसके साथ अभिनेता सलमान खान भी 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आए हैं।

पढ़ें: बेटी सारा के बाद कोरोना से जंग लड़ने के लिए तैयार हुए करीना और सैफ, इन तीन संगठनों को दी मदद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed