फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैदल चल रहे मजदूरों की हालत देख भावुक हुए शक्ति कपूर, गाना गाकर सरकार से की अपील- 'मुझे घर है जाना'

Thu, 21 May 2020 09:29 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 21 May 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Shakti Kapoor dedicate a emotional song for migrant workers
शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के साथ-साथ देशभर में प्रवासी मजदूरों के पलायन का संकट लगातार जारी है। लॉकडाउन में दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अब तक लाखों की संख्या में मजदूर पलायन करने को मजबूर हैं। हालांकि केंद्र और राज्य सरकारें मजदूरों के लिए सभी तरह के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मजदूरों का पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट के चलते शक्ति कपूर चर्चा में आ गए हैं।

Coronavirus outbreak Shakti Kapoor dedicate a emotional song for migrant workers
शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सरकार के अलावा बॉलीवुड सितारे भी हैं, जो दिहाड़ी मजदूर और गरीब लोगों की अपने स्तर पर मदद कर रहे हैं। यह सितारे मजदूरों की मदद करने के अलावा सोशल मीडिया पर इनके लिए अपनी सहानुभूति भी व्यक्त करते रहते हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर ने भी भूखे मीलों पैदल चल रहे प्रवासी मजदूरों के लिए दुख प्रकट किया है। साथ ही इनके लिए एक भावुक वीडियो भी जारी किया है।

Coronavirus outbreak Shakti Kapoor dedicate a emotional song for migrant workers
शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में शक्ति कपूर ने मजदूरों को एक गाना समर्पित किया है। इसक गाने के बोल 'मुझे घर है जाना' हैं। मजदूरों के दर्द को बयां करते हुए शक्ति कपूर बोले, 'आया तो था धन कमाने लेकिन इस शहर में मुझे दुख ही दुख मिले, अब मुझे इस शहर में नहीं है रहना, मुझे घर है जाना। सरकार से मेरी गुजारिश है कि मुझे घर है जाना'। इस वीडियो के साथ शक्ति कपूर ने सरकार के खास अपील भी की है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I pray every one is safe and home ♥️

A post shared by Shakti Kapoor (@shaktikapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Shakti Kapoor dedicate a emotional song for migrant workers
शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शक्ति कपूर ने सरकार से पैदल चल रहे मजदूरों के लिए सुविधा उपलब्ध करवाने की अपील की, ताकि वह पैदल चलना बंद करें। उन्होंने सरकार से कहा कि, 'किसी भी तरह से इनका पैदल जाना बंद करवाइए। इनको खाना दीजिए ताकि ये सुकून से सो सकें। यह लोग घर पहुंचने के चक्कर में जान दे रहे हैं, हम सब लोग भी इन्हें समझाएंगे लेकिन अभी इनको खाने की जरूरत है। आप खाना दीजिए, रहने की जगह दीजिए'। 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Shakti Kapoor dedicate a emotional song for migrant workers
शक्ति कपूर, शिवांगी कोल्हापुरे - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में शक्ति कपूर आगे कहते हैं कि, अमीर लोगों को तो दो वक्त की रोटी रहने का ठिकाना आसानी से मिल जाता है लेकिन इनका क्या ?' अपनी इस बात को खत्म करते हुए शक्ति कपूर फिर कहते हैं कि 'मुझे घर जाना है, मुझे घर जाना है'। सोशल मीडिया पर शक्ति कपूर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर हिट विकेट हुए मनोज बाजपेयी की प्राइम वीडियो पर सिक्सर की तैयारी, लौटने वाला है....

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed