कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया ठहर सी गई है। भारत में भी 21 दिन का लॉकडाउन है। ऐसे में सभी लोग घरों में कैद हैं। बॉलीवुड सितारों की बात करें तो कोई घर पर रहकर ही एक्सरसाइज कर रहा है तो कोई खाना बनाना सीख रहा है। अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने भी कोरोना वायरस से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि इसकी दवा क्या है।
सुष्मिता सेन ने शेयर की कोरोना वायरस से बचने की दवा, बोलीं- '100 फीसदी कारगर'
दरअसल, सुष्मिता सेन ने कोरोना वायरस जिसे COVID-19 भी कहते हैं की दवा खोज ली है। सुष्मिता ने एक छोटी बोतल की तस्वीर शेयर की है। जिस पर COVID-19 Medicine लिखा है। आगे नीचे लिखा है STAY AT HOME लिखा है। सुष्मिता ने यहां बताया है कि कोरोना वायरस की एक ही दवा है घर पर रहिए। यह 100 फीसदी कारगर है।
View this post on Instagram
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
सुष्मिता सेन ने कैप्शन लिखा- 'अब जबकि हम घर पर हैं तो कृपया कोई दवा बिना डॉक्टर को दिखाए, अपनी मर्जी से न लें। यहां दी गई जानकारी आपके और आपके परिवार को सावधान करने के लिए है।' इसके साथ सुष्मिता ने बताया कि कोरोना वायरस के लक्षण क्या हैं और कैसे सावधानी बरतें।
जनता कर्फ्यू के दिन सुष्मिता ने भी एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और छोटी बेटी अलीशा हैं। दोनों बालकनी में खड़े हैं और ताली बजा रहे हैं। इस दौरान उनके घर के आस-पास के लोग भी ताली और थाली बजाते दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
सुष्मिता सेन लगभग 10 सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन वो अपने फैंस को खुद से पूरी तरह से जोड़कर रखती हैं। सुष्मिता ने अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए ब्रेक लिया था। वो अक्सर अपने परिवार के साथ वक्त बिताती नजर भी आती हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज वो आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करती रहती हैं।
ट्वीट के महारथियों को मजदूरों के इस नेता ने लगाई लताड़, बोले- 'बातों से खातों में नहीं पहुंचता पैसा'
कमेंट
कमेंट X