कोरोना वायरस से संक्रमित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) में भर्ती कराया गया है। यहां उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। लेकिन डॉक्टर्स का आरोप है कि कनिका किसी सेलिब्रेटी की तरह व्यवहार कर रही हैं और इलाज में सहयोग नहीं कर रहीं।
कनिका कपूर के नखरों से परेशान हुए डॉक्टर, अधिकारी बोले- स्टार की तरह आ रही हैं पेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनिका कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में आरोप लगाया है कि उनका ठीक से इलाज नहीं किया जा रहा। डॉक्टर्स उनसे अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे। उन्हें ठीक से खाना भी नहीं दिया जा रहा। उनके कमरे में धूल और मच्छर हैं। इसके अलावा कनिका ने कहा कि ऐसा लगता है कि मैं जेल में हूं। मुझसे ऐसा व्यवहार किया जा रहा जैसे मैं बिना किसी दोष के अपराधी हूं।
कनिका के इन आरोपों पर अब अस्पताल प्रशासन की तरफ से जवाब आया है। एक इंटरव्यू में पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि कनिका कपूर एक मरीज की तरह व्यवहार ही नहीं कर रही है। अस्पताल में उनको एयर कंडीशन रूम दिया गया है जिसमें अटैच टॉइलट और एयर हैंडलिंग यूनिट है। इसमें मच्छर और गंदगी का सवाल ही नहीं है। उनके रूप में टीवी की सुविधा भी है।
धीमान ने आगे कहा कनिका ने घर के खाने की मांग की थी जो इस वक्त संभव नहीं है। इसके बाद उन्होंने ग्लूटन फ्री खाने की मांग की जिसे पूरा किया। कनिका ने लिए अस्पताल में अलग से खाना तैयार किया जा रहा। उन्होंने कहा कि कनिका को एक मरीज की तरह रहना होगा न कि किसी स्टार की तरह।
कानिका ने लगाया था आरोप
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कनिका ने कहा, 'मैं सुबह 11 बजे से यहां हूं और मुझे पानी पीने के लिए एक छोटी बोतल दी गई है। मुझे खाने के लिए केवल दो छोटे केले और एक नारंगी दिया गया है। मुझे बहुत भूख लगी है, मैंने वह दवा भी नहीं ली है जो अब तक लेनी चाहिए थी। मुझे बुखार है, मैंने उन्हें बताया लेकिन कोई नहीं आया। जो खाना मैं अपने साथ लाई थी, उसे ले लिया गया। मैं कुछ भी नहीं खा सकती। मुझे कुछ खाद्य पदार्थों से एलर्जी है। मैं भूखी हूं, प्यासी हूं और यहां बहुत दुखी हूं। जब मैंने डॉक्टर से कमरा साफ करने के लिए कहा तो वो बोले कि ये तुम्हारा फाइव स्टार होटल नहीं है, जहां इस तरह के उपचार की उम्मीद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जानकारी न देने और बीमारी का खुलासा नहीं करने की वजह से अधिकारी मेरी खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रहे हैं। मुझे इस तरह की धमकियां दी जा रही हैं। मेरे कमरे में धूल और मच्छर हैं। मेरे साथ यहां बुरा व्यवहार किया जा रहा है और ऐसा लगता है कि मैं जेल में हूं। वो ऐसा व्यवहार कर रहे हैं कि मानों मैं बिना किसी दोष के अपराधी हूं।'
कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित होने पर बॉलीवुड ने किया ऐसे रिएक्ट, जानें किस सितारे ने क्या कहा?